साहिबगंज(SAHIBGANJ):साहिबगंज जिले के मिर्जाचौकी–रक्सी स्थान की जर्जर सड़क को लेकर ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा.नाराज ग्रामीणों ने सड़क की मरम्मत की मांग को लेकर सुबह से ही सड़क को अनिश्चितकाल के लिए जाम कर दिया,जिससे आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया.ग्रामीणों ने बताया कि सड़क की खराब स्थिति को लेकर पहले ही मिर्जाचौकी थाना प्रभारी, साहिबगंज उपायुक्त और मंडरो अंचल अधिकारी को आवेदन दिया गया था साथ ही चेतावनी दी गई थी कि अगर 15 मार्च तक सड़क की मरम्मत नहीं की गई तो सड़क जाम किया जाएगा.
ग्रामीणों से बातचीत कर समस्या का समाधान
इसी के तहत शनिवार सुबह ग्रामीणों ने मिर्जा चौकी–रक्सी स्थान सड़क को जाम कर दिया. सूचना मिलने पर मंडरो सीओ संजय कुमार शुक्ला, झामुमो केंद्रीय समिति सदस्य बबलू मिश्रा और मिर्जाचौकी के समाजसेवी टिंकल भगत मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों से बातचीत कर समस्या का समाधान निकालने का प्रयास किया.
सड़क की मरम्मत तत्काल जेसीबी के माध्यम से कराई जाएगी
वार्ता के बाद समाजसेवी टिंकल भगत ने आश्वासन दिया कि सड़क की मरम्मत तत्काल जेसीबी के माध्यम से कराई जाएगी.इसके बाद ग्रामीणों ने जाम समाप्त कर दिया और आवाग मन फिर से सामान्य हो.
रिपोर्ट-गोविंद ठाकुर
Thenewspost - Jharkhand
4+


