बड़ी खबर:अब झारखंड की मईया को मिलेगा रोजगार के लिए 20 हजार लोन, जानिए कैसे जुड़े इस योजना से


टीएनपी डेस्क(TNP DESK):झारखंड सरकार की ओर से साल 2024 में महिलाओं के लिए एक बहुत ही महत्वपूर्ण कदम उठाया गया. जहां झारखंड 18 से 50 साल की महिलाओं को हर महिला को 1000 प्रति महिना देने की घोषना की गई.हालंकी सुबे के सीएम हेमंत सोरेन ने चुनाव जितने के लिए इस राशि को 2500 देने का वादा भी किया, जिसका असर यह हुआ कि वो फिर से झारखंड का चुनाव जीत गए. हेमन्त सरकार ने अपने वादे को प्रमुखता देते हुए महिलाओं के विश्वास को नहीं तोड़ा और नई सरकार बनते ही 1000 की राशि को बढ़ाकर 2500 कर दिए.हर महिना झारखंड की करीब 51 लाख महिलाओं को 2500 डीबीटी के माध्यम से खाते में भेजा जाता है.जिससे महिलाएं अपनी जरूरत को पूरा करती है, वहीं एक कदम अब झारखंड सरकार ने आगे बढ़ाया है अब झारखंड की महिलाओं को स्वावलंबी और आर्थिक रूप से मजबूत बनाने के लिए बड़ा फैसला लिया गया.
महिलाओं का आत्मनिर्भर ब नाने की ओर झारखंड सरकार का बड़ा कदम
दरअसल शनिवार को झारखंड के वित्त मंत्री राधा कृष्ण किशोर ने आरबीआई नाबार्ड के साथ राज्य स्तरीय बैंकर समिति के साथ एक महतवपूर्ण बैठक की.जिसमे झारखंड की उन महिलाओं के लिए महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया जो मैया समान योजना का लाभुक है.दअरसल, झारखंड की हेमंत सरकार अब 51 लाख महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए एक बड़ा कदम उठाने जा रही है.जहां अब महिलाओं को बिना गारंटी के बैंक 20000 तक का लोन देगी ताकि महिलाएं अब जरूरत से हटकर रोजगार का सृजन कर सकें और आर्थिक रूप से मजबूत बन सकें.
अब 2500 रुपये के साथ मिलेगा 20 हाजार तक का लोन
झारखंड सरकार अब महिलाओं को हर माह 25 सौ रुपये देने के साथ-साथ 20000 तक का आसान उपलब्ध कराने की तैयारी में है. जिसको बैंक बिना गारंटी के देगी.सरकार की ओर से मिलनेवाले 20000 के लोन से महिलाएं छोटे लघु उद्योग या व्यापार कर सकती है.जिसमे सिलाई-कढ़ाई छोटे दुकान, मुर्गी पालन, बकरी पालन या अंडा उत्पाद आसान से कर पाएंगी. महिलाएं केवल 2500 अपने खाते में हर महिला सरकार की से लेती थी लेकिन अब इन्हें 2500 रुपये के साथ-साथ अब महिलाओं को 20000 तक का लोन बिना किसी गारंटी के सरकार देगी.जिससे महिलाएं अब आत्मनिर्भर और आर्थिक रूप से मजबूत बनेंगी और एक कदम आगे बढ़ा पाएंगी.
योजना को आगामी बजट में शामिल किया जाएगा
आपको बता दें कि झारखंड के वित्त मंत्री राधा कृष्ण किशोर ने साफ़ कर दिया है कि इस योजना को आगामी बजट में शामिल किया जाएगा, ताकी इसको व्यवस्थित रूप से झारखंड में लागू किया जा सके. हालांकी इसके नाम को लेकर अभी तक कोई भी खुलासा नहीं किया गया है ना ही इसके नाम को तय किया गया है.
झारखंड सरकार ने बैंकों को दिया ये आश्वासन
अब आपके मन में यह सवाल उठता होगा कि अगर किसी महिला ने समय पर लोन नहीं भरा तो फिर बैंक किससे इस पैसे का भुगतान कराएगी, तो इसको लेकर भी सरकार ने बैंकों को आश्वासन दिया है कि यदि कोई महिला ऋण समय पर नहीं चुकाती है तो सरकार की ओर से मैया सम्मान योजना की राशि जो खाते में आती है उससे ही ऋण का समायोजन किया जाएगा.यानी सरकार ने बैंकों को पूरी तरह से विश्वास दिलाया है कि मैया समान योजना के लाभुको को दिया जाने वाला लोन पूरी तरीके से सुरक्षित है. बैंक को इसमे कोई भी घाट नहीं होने वाला है.बैंक महिलाओं को लोन देने में कोई भी संकोच न करें.
हर लाभुक उठा पायेंगी इस योजना का लाभ
आप लोगों के मन में यह भी सवाल उठ सकता है कि एक घर में यदि मैया समान योजना का एक से अधिक लाभुक है तो क्या सभी को सरकार बिना गारंटी 20000 तक का लोन देगी.तो इसका जवाब हाँ है. सरकार एक घर में अगर दो या तीन भी मैया समान योजना के लाभुक है तो सभी को 20000 तक का लोन बिना गारंटी के मिलेगी.मैया समान योजना के लाभुको एक घर के है या अलग-अलग इससे तरह सरकार को कोई फर्क नहीं पड़ने वाला. महिलाओं को स्वावलंबी बनाने के लिए सरकार हर वह कदम उठाने को तैयार है जिससे उनका कल्याण हो.आपको बता दें कि इस तरह की योजना बिहार सरकार पहले ही लागू कर चुकी है, जहां महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए सरकार की ओर से पहले 10000 महिलाओं को दिए गए है.
4+