साहिबगंज(SAHIBGANJ):साहिबगंज जिले में नगर पंचायत चुनाव समाप्त होने के बाद कांग्रेस के भीतर आपसी मतभेद और गुटबाजी खुलकर सामने आने लगी है.बरहरवा नगर पंचायत क्षेत्र की कांग्रेस समर्थित पूर्व प्रत्याशी रफत निसार के पति शहनवाज निसार ने चुनावी मैदान में नेतृत्व की भूमिका निभाने वाले कई जिम्मेदार नेताओं पर विपक्ष के साथ मिलकर मोटी रकम लेकर भीतरघात करने का गंभीर आरोप लगाया है.
भीतरघात के आरोप पर राजनीतिक घमासान
वहीं झारखंड कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष (सहकारिता विभाग) का पद संभाल रहे शहनवाज निसार का कहना है कि बरहरवा के साथ-साथ साहिबगंज में भी कांग्रेस समर्थित प्रत्याशी को हराने के लिए पार्टी के कई बड़े चेहरे पर्दे के पीछे रहकर विरोधी उम्मीदवारों का साथ दे रहे थे,जिसके कारण चुनाव परिणाम प्रभावित हुआ उन्होंने इस मामले को गंभीर बताते हुए कांग्रेस आलाकमान से पूरे प्रकरण की जांच कर भीतरघात करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की है.
विपक्ष से मोटी रकम लेकर भीतरघात करने का आरोप
इसके अलावा शहनवाज निसार ने यह भी आरोप लगाया कि बरहरवा ऐसा नगर पंचायत क्षेत्र बन गया है,जहां चुनाव के दौरान बीजेपी और कांग्रेस के बीच अप्रत्यक्ष गठजोड़ जैसी स्थिति देखने को मिली.उनका कहना है कि कांग्रेस में रहकर नेतृत्व की भूमिका निभाने वाले कई बड़े नेताओं ने विपक्ष से मोटी रकम लेकर भीतरघात करने का काम किया है उन्होंने कहा कि अगर पार्टी संगठन इस मामले को गंभीरता से नहीं लेता है तो इससे कार्यकर्ता ओं का मनोबल कमजोर होगा.
रिपोर्ट-साहिबगंज ब्यूरो
Thenewspost - Jharkhand
4+


