बड़ी खबर: ट्रिपल मर्डर से दहला गोड्डा जिला, जमीन विवाद में एक ही परिवार के तीन लोगों की निर्मम हत्या

    बड़ी खबर: ट्रिपल मर्डर से दहला गोड्डा जिला, जमीन विवाद में एक ही परिवार के तीन लोगों की निर्मम हत्या

    गोड्डा(GODDA):झारखंड के गोड्डा जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां जमीनी विवाद में एक ही परिवार के तीन लोगों के निर्मम हत्या कर दी गई है.वही तीन लोगों की एक साथ हत्या करने की घटना के बाद इलाके में सनसनी फ़ैल चुकी है.

    पढ़े कहां का है पूरा मामला 

    आपको बता दें कि यह पूरा मामला गोड्डा जिले के देवडाँड़ थाना क्षेत्र के ढुलू गांव का है. जहां एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या की गई है. जानकारी के मुताबिक ये हत्या जमीनी विवाद में हुई है लेकिन वही कुछ लोगों का कहना है कि डायन बिसाही के शक में इस घटना को अंजाम दिया गया है.

    मामले की जांच कर रही है पुलिस

     फिलहाल पुलिस पूरी मामले की जांच कर रही है.जांच के बाद ही खुलासा हो पाएगा कि आखिर तीन लोगों की एक साथ हत्या करने की पीछे की वजह क्या है.

    रिपोर्ट-अजीत कुमार


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Related News

    Our latest news