गिरिडीह(GIRIDIH):- गिरिडीह में फूड पॉइजनिंग के चपेट में आने से रविवार की देर शाम 18 बच्चे बीमार हो गए जबकि एक एक बच्चे की मौत हो गयी.सभी का इलाज सदर अस्पताल में किया जा रहा है.मामले की जानकारी मिलने के बा डीसी रामनिवास यादव अस्पताल पहुंचे और पूरी जानकारी ली है.
घटना गिरिडीह के मुफ्फसिल थाना इलाके के बजटों गांव का बताया जा रहा है.सभी बच्चों का इलाज सदर अस्पताल में किया जा रहा है.सूचना मिलते ही डीसी रामनिवास यादव, सदर एसडीएम श्रीकांत यशवंत, एसडीपीओ जितवाहन समेत कई अधिकारी भी सदर अस्पताल पहुंच और पूरे मामले की जानकारी लिया.
इधर डीसी ने बताया कि एक बच्चे की मौत हुई है. जबकि 18 बच्चे बीमार है.
ववहीं एक बीमार महिला ने बताया कि हर दूसरे तीसरे दिन एक ठेले वाला गोलप्पा और छोला बेचने आता था.शनिवार की शाम सभी ने गोलप्पा और छोला खाया था और देर रात से ही सभी को दस्त और उल्टी शुरू हो गया.
दिनेश कुमार रजक.
गिरिडीह.

