BIG BREAKING: झरिया-सिंदरी मेन रोड पर फिर एक बना गोफ, गैस रिसाव से लोगों में दहशत

    Dhanbad, Jharkhand
    BIG BREAKING: झरिया-सिंदरी मेन रोड पर फिर एक बना गोफ, गैस रिसाव से लोगों में दहशत

    धनबाद (DHANBAD) : झरिया-सिंदरी मुख्य मार्ग पर सूराटांड़ के पास फिर एक बार गोफ बन गया है. सड़क पर बनी गौफ़ से लागातार गैस रिसाव होने से स्थानीय लोगों मे दहशत का माहौल बन गया है. स्थानीय लोग लगातार बन रहे गोफ और गैस रिसाव का कारण बीसीसीएल प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगा रहे है. लोगों ने बताया कि यहां लगातार इस तरह की घटना घटती रहती है. बार-बार बीसीसीएल मिट्टी भराई करा कर सिर्फ लीपापोती कर रही है. अगर ऐसा ही रहा तो बड़ा हादसा हो सकता है.

    बनियाहीर के समीप ओबी डंपिंग की गई है, जिसके कारण जमीन पर भार बढ़ गया है. अगर बोर होल कर नाइट्रोजन फॉमिंग की जाए तो सड़क सुरक्षित होगी अन्यथा इसे कोई नहीं बचा सकता. इसका सटीक समाधान वैज्ञानिक आधार पर किया जाना चाहिए. फिलहाल स्थानीय लोगों ने बैरिकेड लगा कर घटनास्थल को सुरक्षित करने का प्रयास किया है. लोगों ने मांग की है कि बीसीसीएल प्रबंधन और स्थानीय प्रतिनिधि इसका हल जल्द ढूंढ कर लोगों के जीवन को बचाएं. बताते चलें कि यह सड़क झरिया व सिंदरी को ही नहीं जोड़ती है बल्कि बोकारो, जमशेदपुर, पश्चिम बंगाल सहित कई जिलों को धनबाद से जोड़ती है. यह सबसे व्यस्त सड़क है जो एनएच 218 के अंतर्गत है. सूचना मिलते ही बीबीसीएल के अधिकारी, भाजपा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य राजकुमार अग्रवाल, झरिया नगर अध्यक्ष अवधेश साव, पूर्व जिला उपाध्यक्ष उमेश यादव, भाजपा के मंडल मंत्री राहुल सिंह मौके पर पहुंच कर घटना स्थल का जायजा लिया.

    भाजपा कार्यकर्ताओ ने कहा कि झरिया विधायक रागिनी सिंह निर्देश पर हमलोग घटना स्थल पर पहुंचे हैं. विधायक ने दूरभाष पर ही बीसीसीएल के महाप्रबंधक को घटना से अवगत करा दिया है. विधायक के पहल पर मिट्टी का भराई काम शुरू किया गया है.

    रिपोर्ट-नीरज कुमार                

     

     


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Related News

    Our latest news