बिहार का बेगूसराय : राहुल गाँधी क्यों कूद गए पोखर में, सोशल मीडिया पर उनका पोस्ट क्यों हो रहा वायरल, पढ़िए !

    बिहार का बेगूसराय : राहुल गाँधी क्यों कूद गए पोखर में, सोशल मीडिया पर उनका पोस्ट क्यों हो रहा वायरल, पढ़िए !

    धनबाद(DHANBAD) : राहुल गांधी रविवार को बिहार के बेगूसराय के लोगों के अनुरोध पर पोखर में मछली पालन देखने के आग्रह को स्वीकार किया. इस दौरान वह युवाओं के साथ मछली पकड़ने के लिए पोखर में कूद गए. वीआईपी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुकेश सहनी के साथ उन्होंने मछलियां पकड़ी और तैराकी भी करते नजर आये. उनका यह रूप देखकर मौजूद ग्रामीण और युवा उत्साहित दिखे. 

    लोगों ने राहुल गांधी के साथ वीडियो भी बनाया.  राहुल गांधी सड़क मार्ग से करीब 2 किलोमीटर दूर स्थित तालाब तक पहुंचे और लगभग 40 मिनट तक वहां समय बिताया. इसका वीडियो राहुल गांधी ने सोशल मीडिया पर शेयर किया है. यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. अपने पोस्ट में उन्होंने लिखा है कि बेगूसराय (बिहार) में आज वीआईपी  पार्टी के अध्यक्ष मुकेश सहनी जी के साथ वहां के मछुआरा समुदाय से मिलकर बहुत अच्छा लगा. 

    काम उनका जितना दिलचस्प है, उससे जुड़ी उनकी समस्याएं और संघर्ष उतने ही गंभीर है. मगर हर परिस्थिति में उनकी मेहनत, जज्बा और व्यवसाय की गहरी समझ प्रेरणादायक है. बिहार की नदियां, नहरे , तालाब और  मछुआरे प्रदेश की अर्थव्यवस्था का हिस्सा है. उनके अधिकारों और सम्मान के लिए हर कदम पर उनके साथ खड़ा हूं,

    रिपोर्ट-धनबाद ब्यूरो 

     


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news