बरहेट :नदी में नहाने के दौरान तीन लड़कियों की डूबने से मौत, इलाके में पसरा मातम

    बरहेट :नदी में नहाने के दौरान तीन लड़कियों की डूबने से मौत, इलाके में पसरा मातम

    टीएनपी डेस्क(Tnp desk):-सोमवार के दिन बरहेट में काफी दुखद खबर लेकर आया, यहां खैरवा नदी में नहाने के दौरान तीन लड़कियों की डूबने से मौत हो गयी . यह सनसनीखेज घटना से इलाके में मातम पसर गया है .मृतकों में पतना प्रखंड के मोदीकोला गांव के नसीम अंसारी की 10 वर्षीय बेटी मनतसा परवीन, तालझारी के अबु बकर मोमिन की 11 वर्षीय बेटी सीमा खातून और खैरवा के इदरीस अंसारी की 12 वर्षीय बेटी सिमन खातून शामिल हैं.

    नदी में नहाने गई थी लड़कियां

    ऐसा बताया जा रहा है कि खैरवा नीचे टोला के रिहान अंसारी के घर में 16 सितंबर को शादी समारोह था. इसमे शरीक होने की ये सभी लड़कियों अपने परिवारवालों के साथ आयी थी. लेकिन, खुशी के घर में मातम पसर गया, सभी का चीख-चीखकर रो रहे थे. दरअसल,  सोमवार को सभी बच्चियां खैरवा नदी में नहाने के लिए गयी थी. जो घर से करीब आधा किलोमीटर दूर है. स्नान करने के लिए गई थीं. घर से करीब आधा किलोमीटर दूर गुमानी नदी है।

    नदी के पास मिला शव

    काफी देर के बाद जब बच्चियां नदी से वापस नहाकर नहीं लौटी तो , उनके परिजन खोजते-खोजते नदीं किनारे पहुंचे. लेकिन, कोई भी नहीं दिखा, इसके बाद गांव के अन्य लोग भी पहुंचे और नदी में बच्चियों की खोज शुरू की. इस दौरान सबसे पहले सीमा खातून मिली. स्वजन उसे लेकर बरहेट सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे,. जहां डॉक्टर ने उसे  मृत घोषित कर दिया. इसके बाद अन्य दोनों का शव मिला.

    तीन बच्चियों की मौत की खबर बरहेट थाना के मोहम्मद जमील को मिली तो वे मौके पर पहुंचे. पुलिस ने परिजनों को पोस्टमार्टम कराने की सलाह दी लेकिन उन्होंने इंकार कर दिया . इसके बाद सभी बच्चियों का शव उनके घरवालों को सौंप दिया गया . तीन लोगों की मौत से पूरे इलाके में हड़कंप हैं. गांव में इस दुखद खबर को लेकर मातम है.

     

     

     


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news