डीएमएफटी की समीक्षा बैठक में डीसी ने कहा -काम ऐसा हो कि जनता को परेशानी न हो 

    डीएमएफटी की समीक्षा बैठक में डीसी ने कहा -काम ऐसा हो कि जनता को परेशानी न हो

     धनबाद(DHANBAD)|  उपायुक्त  वरुण रंजन की अध्यक्षता में जिला खनिज फाउंडेशन ट्रस्ट (डीएमएफटी) के तहत जिले में हो रहे विकास कार्यों को लेकर सोमवार को बैठक हुई. बैठक में पथ निर्माण विभाग, स्पेशल डिविजन, लघु सिंचाई, पीएचईडी, आरईओ, रूरल डेवलपमेंट, स्पेशल डिविजन, जरेडा, जुडको समेत अन्य विभाग के चल रहे कार्यों की उपायुक्त ने  क्रमवार समीक्षा की.  उपायुक्त ने सभी विभागों के पदाधिकारी से लंबित एस्टीमेट, टेंडर प्रक्रिया, एग्रीमेंट प्रक्रिया, कार्य अवधि, एनओसी समेत अन्य बिंदुओं पर चर्चा की.  सभी विभागों के पदाधिकारी एवं प्रतिनिधियों ने  कार्य में आ रही समस्याओं से उपायुक्त को अवगत कराया.  उपायुक्त ने संबंधित पदाधिकारी को कहा कि जरूरत पड़ने पर समस्याओं के समाधान के लिए  विभागों से राज्य स्तर पर भी बात की जाएगी. 

    कोशिश हो कि सभी योजनाएं समय पर पूरा हो 

    उपायुक्त  ने सभी पदाधिकारी को निर्देशित करते हुए कहा कि सभी योजनाओं को विभाग समय से पूरा करे.  साथ ही उन्होंने पीएचईडी के पदाधिकारी को जल मीनार की स्थिति की रिपोर्ट तैयार करने को कहा.  उन्होंने कहा कि पानी की कोई भी परियोजना में दिक्कत नहीं होनी चाहिए, यदि जिस प्रकार की भी गड़बड़ी, मशीन खराबी आदि हो तो उसे तुरंत दुरुस्त करवाना सुनिश्चित करे.  इस दौरान उन्होंने कहा कि जहां भी सड़के खराब है, जहां  रिपेयर  की आवश्यकता है, उसकी भी एक रिपोर्ट तैयार कर अगली मीटिंग में प्रस्तुत करे.  साथ ही छोटी-छोटी आधारभूत संरचना की कमी के कारण आम जनता को परेशान ना होना पड़े. बैठक में उपायुक्त  वरुण रंजन, उप विकास आयुक्त  शशि प्रकाश सिंह, डायरेक्टर डीआरडीए  मुमताज अली अहमद समेत संबंधित विभाग के पदाधिकारी मौजूद रहे. 

    रिपोर्ट -धनबाद ब्यूरो 



    Related News