बाबूलाल फिर बरसे हेमंत सरकार पर, कहा-स्थानीय और नियोजन नीति पर सिर्फ राजनीति हो रही है

    बाबूलाल फिर बरसे हेमंत सरकार पर, कहा-स्थानीय और नियोजन नीति पर सिर्फ राजनीति हो रही है

    टीएनपी डेस्क (TNP DESK):-झारखंड विधानसभा के मानसूत्र सत्र का आगाज हो गया है. इसके पहले दिन भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने हेमंत सरकार पर जमकर निशाना साधा. उनका कहना था कि राज्य की सरकार स्थानीय औऱ नियोजन नीति के नाम पर केवल राजनीति कर रही है. जनता को ठगा जा रहा है. प्रदेश में लाखों बेरोजगार हुनरमंद युवाओं के दुख-दर्द से सरकार को कुछ भी लेना देना नहीं है.

    नियोजन नीति स्पष्ट नहीं

    बाबूलाल ने बताया कि हर साल पांच लाख लोगों को रोजगार की बात राज्य सरकार तो करती है . लेकिन, नियोजन नीति अभी तक स्पष्ट नहीं कर पाई और न ही स्थानीय नीति. जबकि, ये मामला पूरी तरह राज्य सरकार के अधिकार क्षेत्र में आता है. बाबूलाल ने कहा कि राज्य में लाखों पद खाली नहीं है बावजूद ध्यान नहीं दिया जा रहा. हेमंत सरकार की इसे लेकर नियत साफ नहीं है.

    जनता का आक्रोश दबाना चाहती है राज्य सरकार

    बाबूलाल ने कहा कि राज्य सरकार 26001 शिक्षकों की वैकेंसी निकालकर अपने खिलाफ बढ़ते आक्रोश को दबाना चाहती है. सरकार को पहले साफ करना चाहिए कि राज्य सरकार किस आधार पर बहाली करेगी.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news