मोदी सरकार के 11 साल पूरे होने पर बाबू लाल मरांडी ने किया गुणगान, कहा दोगुना तेजी से आगे बढ़ रहा है देश, पढ़ें ऑपरेशन सिंदूर पर क्या कहा

    मोदी सरकार के 11 साल पूरे होने पर बाबू लाल मरांडी ने किया गुणगान, कहा दोगुना तेजी से आगे बढ़ रहा है देश, पढ़ें ऑपरेशन सिंदूर पर क्या कहा

    जमशेदपुर(JAMSHEDPUR):जमशेदपुर के बिष्टुपुर स्थित चैंबर भवन में झारखंड के नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया, जहां केंद्र सरकार के 11 साल पूरा होने पर उपलब्धियां की जानकारी दी.उन्होने कहा कि सरकार से लोगों को अपेक्षा रहती है, कि वो जानता की सुरक्षा करेगा, चूंकि सुरक्षा के बगैर कोई भी देश तरक्की नहीं कर सकता है. 2014 से पहले देश के महानागरों मे बम ब्लास्ट होता था, लेकिन अब देश में कुछ भी नहीं होता देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आतंकवाद को उन्ही के भाषा मे जवाब देना शुरू किया.सर्जिकल स्ट्राइक, एयर स्ट्राइक और ऑपरेशन सिंदूर चलाया गया.सरकार ने स्पष्ट किया गया है कि आतंकवाद को उन्ही के ठिकानो मे घुस कर मारा जायेगा. ऑपरेशन सिंदूर खत्म नहीं बल्कि रोका गया है, ना की समाप्त किया गया है.चीन के सेना को भी मुंह तोड़ जवाब भारतीय सेना ने दिया है.

    उग्रवादी घटनाओं में आई है 70 फीसदी कमी

    वहीं बाबूलाल मरांड़ी ने कहा कि देश के अंदर हो रहे उग्रवादी घटनाओं पर भी मोदी सरकार ने बड़ी करवाई की है, देश मे 70 फीसदी उग्रवादी घटनाओं मे कमी आई है और अगले वर्ष तक देश उग्रवाद मुक्त होगा, देश का विकास देश के अमन चैन पर निर्भर करता है, देश मे आज अमन चैन बढ़ रहा है और इस कारण देश मे निवेशक आ रहे है.भारत की अर्थवयवस्था लगातार आगे जा रही है.सुशासन के मामले मे भी मोदी सरकार के कार्यकाल से पूर्व रोजाना देश मे घोटालों की चर्चा होती थी, जबकि 2014 के बाद ना खाएंगे और ना खाने देंगे की पॉलिसी को अपनाकर देश मे भ्रष्टाचार को ख़त्म किया है, और जिन्होंने पूर्व मे भ्रष्टाचार किया था उनके घोटाले भी उजागर हो रहे है.

    आज 60 प्रतिशत डिफेन्स सिस्टम भारत मे निर्माण हो रहा है 

    बाबू लाल मरांडी ने कहा कि डिफेन्स के क्षेत्र मे पूर्व मे कई तकनिकी उपकरण बाहर से आयत किये जाते थे, लेकिन आज के दिन में 60 प्रतिशत डिफेन्स सिस्टम भारत मे निर्माण हो रहा है और अब भारत से विदेशों को डिफेन्स सिस्टम एक्सपोर्ट किया जा रहा है, और भारत में बने डिफेन्स सिस्टम के पराक्रम को दुनिया ने ऑपरेशन सिंदूर के दौरान देखा.मोदी सरकार मे देश के इंस्ट्राफ्राक्चर को लगातार बढ़ाया गया है, और इसका ताज़ा उदहारण चेनाब ब्रिज है, जो विश्व का सबसे ऊंचा रेलवे पुल है, देश मे दो गुना एम्स खोला गया, देश भर मे एयरपोर्ट की संख्या तेज़ी से बढ़ाया गया, देश मे एन. एच सड़क समेत एक्सप्रेस वे समेत ग्रामीण सड़कों का भी लगातार विकास तेज़ गति से हुई.

    डिजिटल इंडिया के सपने को मोदी सरकार ने साकार किया

    वहीं डिजिटल इंडिया के सपने को मोदी सरकार ने साकार किया, जब मोदी सरकार ने इसकी शुरुआत की थी तब विपक्ष ने इसका मज़ाक उड़ाया था लेकिन विश्व भर मे सर्वाधिक 46 प्रतिशत डिजिटल पेमेंट भारत मे इस्तेमाल होता है, इसके माध्यम से सरकारी योजनाओं का लाभ सीधे लाभुक को डिजिटल माध्यम से मिल रहा है, विगत 11 वर्षो मे 25 करोड़ से अधिक लोगों को गरीबी रेखा से ऊपर उठाया गय, बेघरों को घर, शौचालय, आयुष्मान योजना जैसी बड़ी योजनाओं को मोदी सरकार ने ही पूरा किया.

    मोदी सरकर ने लगातार चौतरफ़ा विकास किया है

    मोदी सरकर ने लगातार चौतरफ़ा विकास किया है, खासकर कश्मीर, नार्थ ईस्ट के क्षेत्रों मे तेज़ी से विकास कार्य हुआ है, पूर्व मे देश का अंतिम गावं कहे जाने वाले गावं को आज टूरिस्ट गावं कहा जाता है.झारखण्ड मे विदेशी घुसपैठियों को वर्तमान सरकार ना केवल बचाती है बल्कि उन्हें बसा रही है, जबकि जहां बीजेपी की सरकार है वहां अवैध घुसपैठ के खिलाफ कड़ी कारर्वाई कर उन्हें बाहर निकाला जा रहा है, साथ ही उन्होंने केंद्र सरकार के सभी योजनाओ के बारे मे बताया.

    रिपोर्ट-रंजीत ओझा


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Related News

    Our latest news