जमशेदपुर: घाटशिला में घर में घुसकर महिला से दुष्कर्म का प्रयास, आरोपी गिरफ्तार

    जमशेदपुर: घाटशिला में घर में घुसकर महिला से दुष्कर्म का प्रयास, आरोपी गिरफ्तार

    जमशेदपुर (JAMSHEDPUR): पूर्वी सिंहभूम जिले के घाटशिला थाना क्षेत्र में एक 32 वर्षीय महिला से दुष्कर्म का प्रयास किए जाने का मामला सामने आया है. पुलिस ने आरोपी प्रताप सिंह को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस उसे न्यायिक हिरासत में भेजने की तैयारी कर रही है. आरोपी और पीड़िता एक ही गांव के रहने वाले हैं तथा पड़ोसी हैं. घटना 18 मई की बताई जा रही है, हालांकि इसकी शिकायत सोमवार को घाटशिला थाना में दर्ज कराई गई. पीड़िता के बयान के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया है. शिकायत में महिला ने बताया है कि घटना के समय वह अपने घर में अकेली थी. इसी दौरान आरोपी कथित तौर पर घर में घुस गया और उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास करने लगा. महिला ने शोर मचाया, जिसके बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए. लोगों के जुटने पर आरोपी की करतूत उजागर हो गई. मामले की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने जांच शुरू की और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. 

    मामले को दबाने का हुआ प्रयास
    बताया जाता है कि घटना के बाद गांव में बैठक कर मामले को दबाने और आपसी स्तर पर निपटाने का प्रयास किया गया. इसी वजह से मामला तत्काल थाना नहीं पहुंच सका. हालांकि, बाद में पीड़िता ने हिम्मत जुटाकर सोमवार को घाटशिला थाना में शिकायत दर्ज कराई. घाटशिला थाना प्रभारी राजेंद्र मुंडा ने बताया कि महिला के बयान पर आरोपी पर केस दर्ज हुआ है. उसे गिरफ्तार कर लिया गया है. आरोपी ने घर में घुस महिला से गलत करने का प्रयास किया.



    Related News