वृद्धाश्रम में हुआ हमला, बुजुर्ग की गला काटकर की हत्या की कोशिश, पूरी रात घायल अवस्था में पड़े रहे शौचालय के बाहर

    वृद्धाश्रम में हुआ हमला, बुजुर्ग की गला काटकर की हत्या की कोशिश, पूरी रात घायल अवस्था में पड़े रहे शौचालय के बाहर

    साहिबगंज(SAHIBGANJ): साहिबगंज में शनिवार की रात वृद्धाश्रम में एक बुजुर्ग की हत्या करने की कोशिश की गई. जिसके बाद रविवार की सुबह उसे सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया. जहां उनका इलाज चल रहा है. मामला जिरावाबाड़ी ओपी स्थित स्नेह स्पर्श नामक वृद्धाश्रम में रह रहे एक वृद्ध का है.

    पूरी रात घायल अवस्था में पड़े रहे शौचालय के बाहर

    जानकारी के अनुसार घायल बरहेट बाजार के रहनेवाले अनिरूद्ध प्रसाद साह (78) को 1 मई 2022 में कुछ लोगों ने वृद्धाश्रम में रखा था. तब से वे वृद्धाश्रम में रह रहे थे. बता दें कि वृद्धाश्रम में दो दर्जन से भी अधिक महिला और पुरूष रहते हैं. शनिवार की रात करीब 10 बजे वृद्धाश्रम में रह रहे सभी महिला और पुरूष खाना खाकर अपने-अपने कमरे में सोने चले गए थे. अगले दिन सुबह एक महिला उठी तो उसने एक वृद्ध को शौचालय के बाहर गिरा पाया. पास जाने पर महिला को पता चला कि अनिरूद्ध प्रसाद शौचालय के बाहर घायल अवस्था में गिरे हुए हैं. इसके बाद महिला ने अन्य लोगों को इस बात की जानकारी दी. कुछ लोगों की मदद से जख्मी बुजुर्ग को सदर अस्पताल लाया गया. जहां उनका इलाज किया जा रहा है. आश्रम में घुसकर जानलेवा हमले से आश्रम के लोग सहमे हुए हैं.

    संपत्ति को लेकर बेटियों से है विवाद

    सूत्रों के अनुसार अनिरूद्ध प्रसाद के पास कुछ संपत्ति है, जिसे लेकर पहले से विवाद चल रहा है. जानकारी के अनुसार अनिरूद्ध प्रसाद की दो बेटियां है. एक कोलकाता तो दूसरी साहिबगंज के ही बनियाटोली में रहती है. वृद्ध अपनी संपत्ति तीन भागों में बांटना चाहते हैं. दो हिस्सा अपनी दोनों बेटियों को तो एक हिस्सा अपनी बहन को देना चाहते हैं. लेकिन बेटियां इसके लिए तैयार नहीं थी. इसी बात के कारण वृद्ध अनिरूद्ध प्रसाद वृद्धाश्रम में रहते हैं. वृद्धाश्रम में रह रहें लोगों ने बताया कि साहिबगंज में रहनेवाली बेटी वृद्धाश्रम में आकर हंगामा भी कर चुकी है.

    बाल कल्याण पदाधिकारी पूनम कुमारी ने ली मामले की जानकारी

    सूचना मिलने पर बाल कल्याण पदाधिकारी पूनम कुमारी ने मौके पर पहुंचर मामले की जानकारी ली. पूनम कुमारी ने बताया कि वृद्धाश्र्म में दो दर्जन से अधिक महिला-पुरूष रहते हैं. इसका संचालन एक गैर सरकारी संस्था करती है.

    पुलिस कर रही है मामले की जांच

    जानकारी मिलते ही पुलिस सदर अस्पताल पहुंच कर मामले की जांच में जुट गई है. पुलिस अधिकारी ने बताया कि वृद्धाश्रम में लगा सीसीटीवी कैमरा खराब है. पुलिस आत्महत्या और हत्या की कोशिश दोनों एंगल पर मामले की जांच में जुटी है.

    रिपोर्ट: आदित्य कुमार/पंचम झा(दुमका) 


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news