गढ़वा(GARHWA):पेट्रोल और डीजल की लगातार बढ़ती कीमतों का असर अब सरकारी कामकाज पर भी दिखने लगा है. झारखंड के गढ़वा जिले से एक अनोखी तस्वीर सामने आई है, जहां एक सहायक शिक्षक जनगणना कार्य के लिए बाइक या कार नहीं, बल्कि घोड़े पर सवार होकर निकल पड़े. उनका यह अंदाज अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.
तेजी से वायरल हो रहा है वीडियो
घोड़े पर सवार होकर जनगणना कार्य के लिए निकलते शिक्षक का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. लोग इसे महंगाई पर व्यंग्य और देसी समाधान दोनों के रूप में देख रहे हैं। कई यूजर्स शिक्षक की सादगी और अनोखे अंदाज की जमकर तारीफ कर रहे है.जानकारी के अनुसार, मुन्ना प्रसाद गुप्ता राजकीय उत्क्रमित उच्च विद्यालय टाटीदिरी में सहायक शिक्षक के पद पर कार्यरत है. भारत सरकार द्वारा उन्हें 16 मई से मकान सूचीकरण एवं जनगणना कार्य में लगाया गया है.उनका कार्यक्षेत्र राजकीय प्राथमिक विद्यालय पनघटवा क्षेत्र निर्धारित किया गया है.
शिक्षक की सादगी और अनोखे अंदाज की तारीफ
मुन्ना प्रसाद गुप्ता ने बताया कि पेट्रोल और डीजल की लगातार बढ़ती कीमतों ने आम लोगों की जेब पर भारी असर डाला है. इसी वजह से उन्होंने घोड़े पर सवार होकर अपने कार्यक्षेत्र में जाने का फैसला लिया उन्होंने कहा कि जब ईंधन के दाम आसमान छू रहे हैं, तब घोड़े की सवारी ज्यादा किफायती और सुविधाजनक लग रही है.घोड़े पर सवार होकर जनगणना कार्य के लिए निकलते शिक्षक का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.लोग इसे महंगाई पर व्यंग्य और देसी समाधान दोनों के रूप में देख रहे है कई यूजर्स शिक्षक की सादगी और अनोखे अंदाज की जमकर तारीफ कर रहे है.
रिपोर्ट-धर्मेंद्र कुमार

