लौहनगरी में फूलों से गुलाल बनाने में जुटे कारीगर, ऑर्गेनिक गुलाल से नहीं होती स्किन डिजीज की समस्या, पढ़ें विस्तार से    

    लौहनगरी में फूलों से गुलाल बनाने में जुटे कारीगर, ऑर्गेनिक गुलाल से नहीं होती स्किन डिजीज की समस्या, पढ़ें विस्तार से    

    जमशेदपुर(JAMSHEDPUR):होली का रंग बिरंगा त्योहार आनेवाला है, जिसको लेकर लौहनगरी जमशेदपुर में अभी से इसकी तैयारी शुरु कर दी गई है, हर साल की तरह इस साल भी भांति इस साल भी जोर शोर से ओरगेनिक अबीर गुलाल बनाया जा रहा है, रंग बिरंगे फूलों से बना अबीर लोगों के बीच होली में आकर्षण का केंद्र रहता है. फूलों से गुलाल बनाने के में कारीगर अभी से ही जुट गए है.  

    गुलाल बनानेवाले फूल के पौधे जुबली पार्क और दलमा की तराई क्षेत्रों में पाए जाते है

    आपको बता दें कि गुलाल बनानेवाले फूल के पौधे जुबली पार्क और दलमा की तराई क्षेत्रों में पाए जाते है, जिससे तरह तरह के रंग बिरंगी गुलाल बना कर होली के मौके पर कारीगरों द्वारा शहर के बाजारों में बेंच जाता है,इन फूलों से बने अबीर लोगों के चेहरे के लिए नुकसानदेह भी नहीं होते है.  

    कैमिकल वाले अबीर से कई बार स्किन डिजिज की समस्या होती है

    वहीं कैमिकल वाले अबीर से कई बार स्किन डिजिज की समस्या होती है.जिसको ध्यान में रखकर 3 वर्षों से इस तरह के फूलों की अबीर बनाई जा रही है.वहीं यह फूलों की अबीर बनाने से ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को रोजगार भी मिला है.  

    रिपोर्ट-रंजीत ओझा    


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news