बिहार में बदलाव के बयार के बीच सम्राट चौधरी बुलाये गए दिल्ली,क्या हो सकता है मकसद

    बिहार में बदलाव के बयार के बीच सम्राट चौधरी बुलाये गए दिल्ली,क्या हो सकता है मकसद

    धनबाद(DHANBAD): बिहार में बदलाव की बयार  बह रही है.  यह  हवा कभी किसी ओर  जा रही है तो कभी किसी ओर , सवाल यही है कि नीतीश कुमार के बाद बिहार का मुख्यमंत्री कौन होगा? इतना तो अब तय  माना जा रहा है कि मुख्यमंत्री भाजपा का ही कोई होगा।  नीतीश कुमार ने 5 मार्च को खुद सोशल मीडिया पर पोस्ट कर कहा कि वह राज्यसभा जाएंगे। 

     उसके बाद उन्होंने राज्यसभा के लिए नामांकन भी कर दिया।  केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह नामांकन के समय मौजूद थे.  इधर, अभी-अभी सूचना मिल रही है कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को दिल्ली बुलाया है.  रविवार को दोनों नेताओं के बीच कोई बैठक हो सकती है.  सम्राट चौधरी को दिल्ली बुलाने के मामले को नई सरकार के गठन की दिशा में एक पहल  माना जा रहा है.  

     अभी तक  दिल्ली बुलाने की वजह साफ़ नहीं  है ,लेकिन चर्चाओं पर भरोसा करें तो नई सरकार के गठन को लेकर ही चर्चा की जाएगी।  यह  अलग बात है कि राज्यसभा का सदस्य बनने के बाद नीतीश कुमार मुख्यमंत्री की कुर्सी छोड़ेंगे, लेकिन बिहार में अभी चर्चाओं का बाजार गर्म  है.  आगे क्या संभावना है, क्या नीतीश कुमार इतनी आसानी से बिहार में अपनी 20 वर्षों की राजनीति को खत्म कर लेंगे, यह  सब अभी सवाल बनकर हवा में तैर रहे हैं. 

    रिपोर्ट -धनबाद ब्यूरो



    Related News