युवा आक्रोश रैली: वाहन चेकिंग के नाम पर भाजपा कार्यकर्ताओं को रोक रही प्रशासन, जमशेदपुर में हेमंत सरकार के खिलाफ जमकर हुई नारेबाजी

    युवा आक्रोश रैली: वाहन चेकिंग के नाम पर भाजपा कार्यकर्ताओं को रोक रही प्रशासन, जमशेदपुर में हेमंत सरकार के खिलाफ जमकर हुई नारेबाजी

    जमशेदपुर(Jamshedpur): भाजयुमो झारखंड प्रदेश की ओर से शुक्रवार को रांची के मोरहाबादी मैदान में युवा आक्रोश रैली निकाली जा रही है. जिसमें भाग लेने के लिए जमशेदपुर से जा रहे हजारों भाजपा कार्यकर्ताओं को प्रशासन द्वारा विभिन्न स्थानों पर वाहन चेकिंग के नाम पर रोकने का काम किया गया. सोनारी के मरीन ड्राइव पुल पर प्रशासन द्वारा जबरन भाजपा के कार्यकर्ताओं को रोका गया. जिसका भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष सुधांशु ओझा के नेतृत्व में पूर्व जिलाध्यक्ष समेत सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने जोरदार विरोध किया. 

    जिलाध्यक्ष ने सोनारी एयरपोर्ट के रास्ते में धरना प्रदर्शन करने की दी चेतावनी

    वहीं, डोबो पुल के रास्ते शहर से बाहर जाने के बाद से चौका थाना, तमाड़ थाना समेत विभिन्न स्थानों पर लगातार प्रशासन द्वारा बड़े बड़े ट्रकों को रोक कर कार्यकर्ताओं के बसों के रास्ते में अवरोध उत्पन्न किया जा रहा था. जब जिलाध्यक्ष सुधांशु ओझा समेत तमाम नेताओं द्वारा इस पर सवाल किया गया तो प्रशासन कुछ भी बताने में असमर्थ दिखाई दे रहे थे. ऐसे में जिलाध्यक्ष सुधांशु ओझा ने प्रशासन से कहा कि, अगर प्रशासन सभी बसों को जमशेदपुर से रांची जाने नहीं देगी तो सभी कार्यकर्ता सीएम हेमंत सोरेन के जमशेदपुर दौरे के दौरान सोनारी एयरपोर्ट के रास्ते में धरना प्रदर्शन करेगी.  इस दौरान आक्रोशित भाजपा कार्यकर्ताओं ने हेमंत सरकार और प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की.  जिसके बाद बीजेपी कार्यकर्ता और नेता आगे बढ़े. 

    युवाओं के हुंकार से सरकार की सिहासन अंदर तक हिल गई है- महानगर अध्यक्ष

    वहीं, इस मामले में जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष सुधांशु झा ने कहा कि, हेमंत सरकार पूरी तरह से डर गई है और युवाओं के हुंकार से सरकार की सिहासन अंदर तक हिल गई है. प्रशासन वाहन चेकिंग के नाम पर कई घंटे परेशान कर रही है. हेमंत सरकार को जितना ताकत लगाना है, वे लगा लें. लेकिन इतना जरूर याद रखें कि बड़ी से बड़ी तानाशाही ताकतें भी युवाओं की क्रांति को नहीं रोक पाई है. हेमंत सरकार जब-जब डरती है, पुलिस को आगे करती है. अब यह उद्घोष हेमंत सरकार की विदाई तक शांत नहीं होगी.  यंहा से रांची जाने तक बीजेपी के आक्रोश रैली को पुलिस प्रशासन रोकने का काम किया है. लेकिन किसी भी हाल में बीजेपी युवा रांची जाएंगे.

    रिपोर्ट: रंजीत ओझा 


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news