अपराधिक घटना को अंजाम देने की योजना बना रहे अपराधी, पुलिस ने चार को किया गिरफ्तार 

    अपराधिक घटना को अंजाम देने की योजना बना रहे अपराधी, पुलिस ने चार को किया गिरफ्तार
    सरायकेला जिले के आदित्यपुर थाना क्षेत्र में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए हथियार के साथ चार लोगों को गिरफ्तार किया है. पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि कुछ लोग हथियार के साथ किसी आपराधिक घटना को अंजाम देने की योजना बना रहे है.

    सरायकेला(SARAIKELA):सरायकेला जिले के आदित्यपुर थाना क्षेत्र में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए हथियार के साथ चार लोगों को गिरफ्तार किया है. पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि कुछ लोग हथियार के साथ किसी आपराधिक घटना को अंजाम देने की योजना बना रहे है.सूचना के आधार पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के निर्देश पर आदित्यपुर थाना पुलिस ने छापेमारी की. पुलिस को देखते ही कुछ लोग भागने का प्रयास करने लगे, लेकिन पुलिस बल की मदद से चार लोगों को पकड़ लिया गया.

    हथियार के साथ चार को पुलिस ने किया गिरफ़्तार

    गिरफ्तार आरोपियों की पहचान धीरज कुमार उर्फ छोटू साव (35), शेखर कुमार उर्फ पप्पू यादव (32), शिवा कुमार (32) और वी. रमेश आनंद (47) के रूप में हुई है. सभी आदित्यपुर थाना क्षेत्र के निवासी बताए जा रहे है.तलाशी के दौरान इनके पास से एक देशी कट्टा, 8 एमएम की तीन जिंदा गोलियां, 315 एमएम की एक जिंदा गोली तथा एक ऑटो बरामद किया गया है.

    भेजा गया जेल

     इस मामले में आदित्यपुर थाना कांड संख्या 78/2026, दिनांक 16.03.2026 के तहत धारा 25(1-B)a/26/35 आर्म्स एक्ट के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया है. गिरफ्तार आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेजने की प्रक्रिया की जा रही है.

    रिपोर्ट-वीरेंद्र मंडल


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news