हूल दिवस पर गिरिडीह में आदर्श विवाह का आयोजन,समाज को दिया संदेश,खर्चीले नुमाइस से बचे, सादगी से करें शादी   

    हूल दिवस पर गिरिडीह में आदर्श विवाह का आयोजन,समाज को दिया संदेश,खर्चीले नुमाइस से बचे, सादगी से करें शादी   

    गिरीडीह(GIRIDIH): हूल दिवस के अवसर पर डुमरी के अनुमंडल प्रांगण में आदर्श विवाह का आयोजन किया गया.इस आदर्श विवाह में कई जोड़ों की शादी कराई गई. इस आदर्श विवाद के जरिए समाज को संदेश देने की कोशिश है. बिना दहेज के बेटी की शादी करने को लेकर प्रेरित किया जाता है.      

    इस आदर्श विवाह में बगोदर प्रखंड के तिरला गांव निवासी कॉमरेड पूरन महतो और द्रोपती देवी के पुत्र धनंजय कुमार की शादी डुमरी प्रखंड के ग्राम  कल्हाबार तेलखारा निवासी मसोमात मोहिनी देवी पति स्वर्गीय कैलाश महतो की पुत्री आरती कुमारी के साथ हुई है. दोनों ने एक दूसरे को पुष्प माला पहनाकर परिणय सूत्र में बंधते हुए दांपत्य जीवन की शुरुआत की.

     इससे पहले हूल दिवस के अवसर पर पुरोहित अशोक पासवान ने दोनों वर वधु से शपथ दिलवाते हुए आदर्श विवाह की शुरुआत की.  दोनों वर वधु ने बारी-बारी से शपथ लेते हुए एक दूसरे के साथ दांपत्य जीवन की शुरुआत करने का फैसला किया. इसके बाद सिंदूरदान का रस्म करते हुए दोनों की विवाह हो गई.

    इस दौरान वर धनंजय ने कहा कि आदर्श विवाह समाज को एक नई दिशा देगी क्योंकि इस आदर्श विवाह में दहेज नहीं लिया जाता है.  खर्चीली कुरीतियों से दूर रखा जाता है. उन्होंने कहा कि  हमें गर्व है कि हम एक गरीब परिवार की लड़की से बिना दहेज दान से विवाह कर रहे हैं.  साथ ही  हमारे जैसे अन्य युवाओं को भी आदर्श विवाह करना चाहिए. वहीं  वधू आरती ने कहा कि हमारे पिता का देहांत हो चुका है  जिसके कारण मेरी माता की आर्थिक स्थिति बहुत ही दयनीय है इस बीच आदर्श विवाह करना हमारे लिए भी एक वरदान है.

     वहीं धनवार के पूर्व विधायक कॉमरेड राजकुमार यादव ने इस आदर्श विवाह को सामाजिक बदलाव के लिए अच्छा माना है.  तो वही बगोदर के पूर्व  विधायक कॉमरेड विनोद सिंह ने आदर्श विवाह को सामाजिक कुरीतियों पर प्रहार बताया है.  क्योंकि आदर्श विवाह में ना ही दहेज ली जाती है ना दी जाती है और ना ही कोई ब्राह्मणवादी व्यवस्था इसमें लागू होता है.

    इस दौरान वर वधु  को अपना आशीर्वाद देने के लिए बगोदर के पूर्व विधायक कामरेड विनोद सिंह,पूर्व विधायक राजकुमार यादव, प्रोफेसर अशोक यादव,,डुमरी के बीस सूत्री अध्यक्ष डेगलाल महतो, सामाजिक कार्यकर्ता दुर्योधन महतो,माले नेता कॉमरेड परमेश्वर महतो कल्हाबार मुखिया नूरुद्दीन अंसारी,गंगाधर महतो,गुड्डू मलिक माले की प्रखंड सचिव कॉमरेड नागेश्वर महतो,पुरोहित कॉमरेड अशोक पासवान भाजपा नेता निर्मल कुमार जायसवाल, कुर्मी विकास मोर्चा के कार्यकारी केंद्रीय अध्यक्ष थानेश्वर महतो,जामतारा मुखिया खेमलाल महतो, रामचंद्र महतो,जगरनाथ ठाकुर,अर्जुन महतो सहित वर एवं वधु पक्ष से दर्जनों  महिला पुरुषों की उपस्थिति देखी गई.

    रिपोर्ट:दिनेश कुमार  


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news