अडानी समूह झारखंड में करेगी और अधिक इन्वेस्ट,गोड्डा लोकसभा क्षेत्र में खुलेगा सीमेंट प्लांट

    अडानी समूह झारखंड में करेगी और अधिक इन्वेस्ट,गोड्डा लोकसभा क्षेत्र में खुलेगा सीमेंट प्लांट

    देवघर(DEOGHAR):अडानी समूह के मालिक गौतम अडानी अपने एक दिवसीय दौरे पर डॉह पहुँचे.बाबा मंदिर में पूजा अर्चना के बाद वे सीधा गोड्डा सांसद निशिकांत दुबे के देवघर स्थित आवास पहुँच जहाँ उनका स्वागत सांसद ने किया.मौके पर गौतम अडानी ने कहा कि निशिकांत दुबे मेरे परम मित्र और यहां के सांसद भी है.

    अडानी समूह झारखंड में करेगी और अधिक इन्वेस्ट

    इनके प्रोत्साहन से ही गोड्डा में पावर प्लांट लगाया गया है.निशिकांत दुबे हमेशा अपने लोकसभा क्षेत्र के अलावा झारखंड की विकास की बात करते है.उनके गाइडेंस से ही सिर्फ पावर प्लांट ही नही अन्य प्रोजेक्ट भी उनका सहयोग रहता है.इसलिए गोड्डा लोकसभा क्षेत्र में अडानी ग्रुप एक सीमेंट प्लांट लगाने की योजना पर काम कर रही है.गौतम अडानी ने कहा सांसद स्थानीय लोगो की रोजी रोजगार के लिए जो भी फैक्ट्री खोलने का प्लान बनायेंगे उस योजना के लिए अडानी समूह इन्वेस्ट करने को तैयार है.

    मेरे ही अनुरोध पर अडानी समूह और इन्वेस्ट करने को तैयार-निशिकांत 

    अपने घर पर गौतम अडानी का स्वागत करने के बाद सांसद निशिकांत दुबे ने कहा कि झारखंड गठन के बाद संताल परगना बहुत पिछड़ा क्षेत्र था इसलिए मेरे अनुरोध पर अडानी समूह द्वारा गोड्डा में बहुत कम समय मे पावर प्लांट को चालू कर इस क्षेत्र के विकास में अहम भूमिका निभाया है.मेरे ही अनुरोध पर अडानी समूह और इन्वेस्ट करने को तैयार है.

    रिपोर्ट-रितुराज सिन्हा


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news