चोरी की बकरियों के साथ पकड़ा गया आरोपी, जमशेदपुर के परसुडीह में हाई वोल्टेज ड्रामा

    चोरी की बकरियों के साथ पकड़ा गया आरोपी, जमशेदपुर के परसुडीह में हाई वोल्टेज ड्रामा

    जमशेदपुर (JAMSHEDPUR) : परसुडीह थाना क्षेत्र में एक बकरी चोरी के मामले में लोगों ने खुद ही आरोपी को पकड़ लिया. जानकारी के मुताबिक हितकु निवासी लाल बाबू सिंह की कुछ दिन पहले दो बकरियां चोरी हो गई थीं. बकरी चोरी की इस घटना के बाद उन्होंने सूझबूझ अपने तरीका से संदिग्ध कार का नंबर अपने मोबाइल में नोट कर लिया था और लगातार उसकी तलाश में जुट गया था.

    आज हितकु इलाके में देखा गया फिर वही कार

    आज उसी कार को एक बार फिर हितकु इलाके में देखा गया. कार को देखते ही लाल बाबू सिंह ने उसका पीछा करना शुरू किया और पीछा करते-करते परसुडीह तक पहुंच गए. परसुडीह पहुंचते ही स्थानीय लोगों की मदद से कार को रोक लिया गया. कार में कुल तीन लोग सवार थे जिनमें से दो आरोपी मौके से फरार हो गए जबकि एक युवक को लोगों ने पकड़ लिया.

    कार से कुल 12 बकरियां बरामद की गई

    जब कार की तलाशी ली गई तो उसमें से कुल 12 बकरियां बरामद की गई. जिससे लोगों का गुस्सा भड़क उठा. आक्रोशित भीड़ ने पकड़े गए युवक की जमकर पिटाई कर दी. वहीं घटना की सूचना मिलते ही परसुडीह थाना पुलिस मौके पर पहुंची और भीड़ से आरोपी युवक को छुड़ाकर अपने हिरासत में ले लिया. पुलिस ने कार को भी जब्त कर लिया है और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है जिसके बाद पुलिस ने आरोपी को हिरासत मे लेकर थाना ले गईं साथ ही अन्य आरोपियों की तलाश मे जुट गईं है.

    रिपोर्ट - रंजीत कुमार ओझा 



    Related News