झरिया के फतेहपुर में युवक पर भुजाली से हमला, हालत गंभीर

    झरिया के फतेहपुर में युवक पर भुजाली से हमला, हालत गंभीर

    धनबाद(DHANBAD):झरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत फतेहपुर के समीप शुक्रवार को एक युवक पर भुजाली से हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया गया. जानकारी के अनुसार उपेंद्र कुमार के 29 वर्षीय पुत्र अमित वर्मा पर पास में रहने वाले गोलू वर्मा ने धारदार हथियार से वार कर दिया.घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से घायल अमित को इलाज के लिए पहले झरिया स्थित अस्पताल ले जाया गया, जहां से बेहतर इलाज के लिए उसे धनबाद के शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज एंड अस्पताल (एसएनएमएमसीएच) रेफर कर दिया गया। अस्पताल में उसकी स्थिति गंभीर बताई जा रही है.

    आपसी विवाद के कारण उनके भाई पर हमला किया गया

    परिजनों के अनुसार अमित वर्मा सेल्समैन का काम करते है और फतेहपुर के रामचंद्र दल के समीप रहते है. घायल के भाई ने बताया कि आपसी विवाद के कारण उनके भाई पर हमला किया गया. उन्होंने बताया कि अमित घर के पीछे बाथरूम के लिए गए थे, तभी बगल में रहने वाले गोलू वर्मा ने भुजाली से हमला कर दिया। इस हमले में अमित के हाथ और सीने में गंभीर चोट आई है. आनन-फानन में परिजन उन्हें अस्पताल ले गए, जहां से उन्हें धनबाद रेफर कर दिया गया। परिजनों ने झरिया थाना में लिखित शिकायत दे दी है.

    पढ़े झरिया थाना प्रभारी शशि रंजन ने क्या बताया

    वहीं इस संबंध में झरिया थाना प्रभारी शशि रंजन ने बताया कि प्रारंभिक जांच में मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा प्रतीत हो रहा है उन्होंने कहा कि आवेदन मिलने के बाद प्राथमिकी दर्ज कर मामले की गहन जांच की जाएगी और दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी.फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी हुई है.

    रिपोर्ट-नीरज कुमार


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news