चाईबासा: घर में घुसकर युवती से गैंगरेप, तीन गिरफ्तार

    चाईबासा: घर में घुसकर युवती से गैंगरेप, तीन गिरफ्तार

    चाईबासा (CHAIBASA): पश्चिम सिंहभूम जिले के झींकपानी थाना क्षेत्र में एक युवती से गैंगरेप का मामला सामने आया है. एक गांव की युवती ने तीन युवकों पर घर में घुसकर गैंगरेप करने का आरोप लगाया है. शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. घटना को लेकर इलाके में आक्रोश का माहौल है. गिरफ्तार आरोपियों में  कोंदा (20), सिदिऊ मुंडरी उर्फ कोंका (26) और मंडरू उर्फ जम्बीरा गोप (30)  शामिल है. तीनों झींकपानी थाना क्षेत्र के रहने वाले है. पीड़िता ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि घटना अप्रैल महीने की है. उस दिन वह घर में अकेली थी और घरेलू काम कर रही थी. इसी दौरान गांव के तीन युवक वहां पहुंचे. आरोप है कि तीनों जबरन घर में घुस गए और दरवाजा बंद कर युवती के साथ बारी-बारी से दुष्कर्म किया. 

    डर से छिपाई बात

    घटना के बाद युवती काफी डरी-सहमी रही और लंबे समय तक किसी को कुछ नहीं बता सकी. बाद में हिम्मत जुटाकर उसने 6 मई को झींकपानी थाना पहुंचकर लिखित शिकायत दर्ज कराई. मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक अमित रेनू के निर्देश पर विशेष टीम गठित की गई. शिकायत दर्ज होने के बाद पुलिस ने सबसे पहले पीड़िता की मेडिकल जांच कराई और फिर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू की. कार्रवाई के दौरान तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया. पूछताछ में आरोपियों ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया है. शनिवार को चाईबासा सदर एसडीपीओ ने मामले की खुलासा किया. आरोपियों को जेल भेज दिया गया है. 



    Related News