एक ऐसा ठग, जिसने 24000 लोगों को ठगा हो, जानिए उसकी कहानी और मोड्स ऑपरेंडी 

    एक ऐसा ठग, जिसने 24000 लोगों को ठगा हो, जानिए उसकी कहानी और मोड्स ऑपरेंडी 

    धनबाद(DHANBAD): एक आदमी ने देश के 24000 लोगों को ठग लिया हो. सुनने में यह अटपटा जरूर लगता है लेकिन है सोलह आने सच. इसके खिलाफ 200 से अधिक मामले दर्ज हैं .यह कोई और नहीं, बल्कि जामताड़ा का शातिर साइबर ठग रामबाबू मंडल है. देश के लगभग 24000 लोगों से ठगी की है. जांच के दौरान उसके खिलाफ विभिन्न राज्यों में साइबर फ्रॉड से संबंधित शिकायतें मिली थी. इनमें से 200 मामले में केस दर्ज हुए हैं.

    केवाईसी अपडेट करने के नाम पर करता था ठगी 

    अब सीआईडी मुख्यालय की ओर से देश के सभी राज्यों की पुलिस को पत्र लिखा गया है, जिसमें रामबाबू मंडल द्वारा ठगी में प्रयोग किए जा रहे मोबाइल नंबर सहित अन्य जानकारियां दी गई है. जिससे कि संबंधित केस में उसे रिमांड किया जा सके. रामबाबू मंडल केवाईसी अपडेट करने के नाम पर एचडीएफसी बैंक के खाताधारकों को इंटरनेट बैंकिंग के एंड्राइड एप्लीकेशन का लिंक और एस एम एस भेज कर ठगी करता था. इस बात की जानकारी मिलने के बाद सीआईडी और जामताड़ा पुलिस ने संयुक्त रूप से छापेमारी कर उसे इस साल 22 फरवरी को गिरफ्तार किया था. उसके खिलाफ जामताड़ा थाने में आईटी एक्ट सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज हुआ था. उसके बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.

     झारखंड के जामताड़ा से शुरू हुआ या धंधा पूरे देश में फैल गया

    अनुसंधान के दौरान पहले यह बात सामने आई थी कि उसने करीब 10,000 बैंक अकाउंट हासिल किया था. फर्जी लिंक में लिखता था कि डियर एचडीएफसी कस्टमर, योर एचडीएफसी अकाउंट has बीन ब्लॉकड, प्लीज अपडेट योर पैन कार्ड .जब लोग  उस लिंक पर क्लिक करते थे तब एचडीएफसी इंटरनेट बैंकिंग का फेक एप्लीकेशन संबंधित व्यक्ति के फोन में इंस्टॉल हो जाता था. जब लोग उस ऐप को खोलते थे तब साइबर अपराधी  अकाउंट  का डाटा अपने डैशबोर्ड में सुरक्षित  रख लेता था. इसके बाद उनके अकाउंट से रुपए की निकासी कर ली जाती थी. साइबर फ्रॉड तो अभी देश की समस्या बन गई है. नाबालिक लोग भी इस धंधे में शामिल हो गए हैं. ठाट बाट और बिना मेहनत की कमाई को देख नवयुवक इसमें अधिक शामिल हो रहे हैं. झारखंड के जामताड़ा से शुरू हुआ या धंधा पूरे देश में फैल गया है और कहीं बैठकर कहीं के लोगों से साइबर फ्रॉड करने वाले ठगी कर रहे हैं.

    रिपोर्ट: सत्यभूषण सिंह 


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news