धनबाद के कतरास में अवैध उत्खनन में चाल धसने से तीन की मौत, घायल महिला का चोरी छुपे चल रहा इलाज 

    धनबाद के कतरास में अवैध उत्खनन में चाल धसने से तीन की मौत, घायल महिला का चोरी छुपे चल रहा इलाज

    धनबाद(DHANBAD): धनबाद के कतरास इलाके में गुरुवार को तड़के चाल गिरने से तीन लोगों की मौत हो गई. यह घटना सुबह 5:30 बजे की है .जानकार बताते हैं कि घटनास्थल बीएस माइनिंग आउटसोर्सिंग के अंतर्गत आता है. हो सकता है कि कोयला चुनने के लिए ग्रामीण गए हो और कोयले का चट्टान ऊपर से गिर गया हो, जिससे दबकर उनकी मौत हो गई हो. हालांकि लाश बरामद नहीं की जा सकती है. लोग बताते हैं कि कोयला चुनने वाले लाश को लेकर भाग गए हैं. घटना की सूचना के बाद वहां भारी भीड़ जुट गई. सीआईएसएफ भी पहुंचा. एक घायल महिला का कहीं इलाज चल रहा है. यह क्षेत्र बीसीसीएल के वेस्ट मोदीडीह के कतरास एरिया में आता है. क्षेत्र तेतुलमारी थाना में पड़ता है. कोई भी अधिकारी इस घटना की पुष्टि नहीं कर रहा है.विस्तृत खबर की प्रतीक्षा की जा रही है.

    रिपोर्ट: सत्यभूषण सिंह 



    Related News