रांची(RANCHI): राजधानी रांची में रफ्तार का कहर हर दिन देखने को मिल रहा है. शनिवार को शनि मंदिर के पास तेज तेज रफ्तार कार ने कई लोगों को रौंद दिया. जिसके बाद अफरा तफरी का माहौल बन गया. स्थानीय लोग आक्रोशित हो गए. जिसके बाद कार सवार ने भाग कर जान बचाई और थाना में गाड़ी लेकर पहुंच गया. घायल लोगों का ईलाज अस्पताल में किया जा रहा है. घटना चुटिया थाना क्षेत्र की है.
बताया जा रहा है कि शनी मंदिर के पास लोगों की भीड़ थी. इस बीच एक काली रंग की कार रफ्तार में आई और सड़क पर चल रहे लोगों को रौंद दिया. जिसमें चार व्यक्ति घायल हुए है. तुरंत घायलों को रांची सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया. जहां उनका ईलाज किया जा रहा है. वहीं कई लोगों को हल्की चोट लगी है. घटना के बाद कार सवार भाग कर चुटिया थाना पहुंचा और अपनी जान बचाई है. इस घटना के बाद पुलिस जांच में जुटी है. साथ ही गाड़ी को जब्त कर लिया है.
अगर देखे तो बीते कुछ महीने में कई रोड रेज की घटना सामने आई है. चुटिया इलाके में ही एक थार ने एक गृह प्रवेश कार्यक्रम के दौरान सड़क पर खड़े लोगों को कुचल दिया था जिसमें एक की जान चली गई थी. जबकि कई घायल हुए. इसके अलावा कोतवाली थाना क्षेत्र में भी एक काली गाड़ी ने आधी रात उत्पात मचाया था. जिसमें डीएसपी को भी रौंदने की कोशिश की गई थी. जिसके बाद पुलिस ने कार सवार को रोकने के लिए फायरिंग की थी.

