सड़क हादसे में गर्भवती महिला की दर्दनाक मौत, चेकअप कराकर हजारीबाग से लौट रही थी चतरा

    चतरा (CHATRA): चतरा में रफ्तार का कहर बदस्तूर जारी है. परिवहन विभाग के लाख प्रयासों के बावजूद सड़क दुर्घटना पर ब्रेक नहीं लग पा रहा है. इसी का नतीजा है कि मंगलवार की देर रात सदर थाना क्षेत्र के रामटुंडा इलाके में एक दर्दनाक सड़क हादसे ने अंजाम लिया. यहां बड़े वाहन की चपेट में आने से एक कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में जा गिरा. इससे कार सवार गर्भवती महिला सिपाही और उसके पति गंभीर रूप से जख्मी हो गए. ग्रामीणों ने आपसी मदद से दोनों को सदर अस्पताल पहुंचाया. यहां इलाज के दौरान गर्भवती महिला की मौत हो गई. वहीं पति की स्थिति गंभीर है. वहीं पुलिस ने मामले को संज्ञान में लेते हुए कार्रवाई शुरू कर दी है.

    मेडिकल चेकअप के लिए गर्भवती गई थी हजारीबाग

    बता दें कि गर्भवती महिला सिपाही पूर्णिमा कुमारी पुलिस लाइन के सेवा पुस्तिका शाखा में तैनात थी. महिला सिपाही जमशेदपुर की रहने वाली थी. वह 8 महीने की गर्भवती थी और मेडिकल चेकअप के लिए पति के साथ हजारीबाग गई थी. इसी दौरान चतरा से हजारीबाग की ओर जा रहे अज्ञात वाहन ने उन्हें अपने चपेट में ले लिया. जिससे गाड़ी अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गहरे गड्ढे में गिर गई.

    एससीपीओ ने ली घटना की जानकारी

    घटना की सूचना पाकर एससीपीओ अविनाश कुमार और मेजर विकास कुमार दलबल के साथ सदर अस्पताल पहुंचे और घटना की जानकारी ली. इसके बाद जिले के वरीय अधिकारियों को घटना की जानकारी दी. सड़क दुर्घटना में महिला सिपाही की मौत की खबर पाकर सदर अस्पताल में महकमे के अधिकारियों और जवानों का जमावड़ा लग गया है. सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद मृतिका का शव पुलिस लाइन ले जाया जाएगा, जहां अंतिम सलामी के बाद शव को उसके पैतृक घर भेजा जाएगा. इधर घटना की सूचना पर सदर थाना पुलिस दुर्घटनाग्रस्त वाहन को कब्जे में लेकर सदर थाना ले आई है. वहीं चकमा देकर फरार हुए अज्ञात वाहन का पहचान करते हुए उसके धरपकड़ में जुट में जुट गई है.

    रिपोर्ट:  संतोष कुमार, चतरा

     


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news