कूरियर से आ रहा ‘मौत का पार्सल’! रांची पुलिस ने पकड़ा इंटरनेशनल LSD रैकेट , दो गिरफ्तार

    राँची पुलिस ने एक इंटरनेशनल LSD रैकेट का खुलासा किया है, जहां डाक या courier के जरिए नशे के खेप को मंगाया जाता था, दो की गिरफ्तारी हुई हैं साथ ही आरोपियों से पूछताछ की जा रही हैं.

    कूरियर से आ रहा  ‘मौत का पार्सल’! रांची पुलिस ने पकड़ा इंटरनेशनल LSD रैकेट , दो गिरफ्तार

    राँची : झारखंड की राजधानी रांची में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के बीच पुलिस ने एक ऐसा खुलासा किया है, जिसने हर किसी को चौंका दिया है. अब ड्रग्स तस्करी का तरीका बदल चुका है, सीधे कूरियर और पोस्ट के जरिए ‘जहर’ शहर तक पहुंचाया जा रहा है.

    पंडरा ओपी क्षेत्र में कोतवाली डीएसपी के नेतृत्व में पुलिस ने एलएसडी ड्रग्स मामले में गिरफ्तार दो आरोपियों को रिमांड पर लिया. दो दिनों की गहन पूछताछ में जो राज सामने आए, उसने पुलिस अधिकारियों के भी होश उड़ा दिए.
    पूछताछ के आधार पर पुलिस आरोपियों को लेकर हेहल उप डाकघर पहुंची, जहां सर्च ऑपरेशन चलाया गया. इस दौरान एक बार फिर भारी मात्रा में एलएसडी ड्रग्स बरामद हुआ. यह बरामदगी इस बात का साफ संकेत है कि शहर में नशे का जाल कितनी गहराई तक फैला हुआ है.

    जांच में सबसे चौंकाने वाली बात यह सामने आई कि यह खतरनाक ड्रग्स नीदरलैंड से पोस्ट के जरिए मंगाया जा रहा था. यानी रांची तक नशे की सप्लाई का एक इंटरनेशनल नेटवर्क सक्रिय है, जो बेहद शातिर तरीके से काम कर रहा है. तस्कर पार्सल के जरिए ड्रग्स मंगाकर लोकल स्तर पर उसकी सप्लाई कर रहे थे, ताकि किसी को शक न हो.

    पुलिस अब इस पूरे नेटवर्क की कड़ियां जोड़ने में जुटी है. यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि इस गिरोह में और कौन-कौन लोग शामिल हैं और देश के किन-किन हिस्सों में इसकी जड़ें फैली हुई हैं. साथ ही, अंतरराष्ट्रीय कनेक्शन को लेकर भी जांच एजेंसियां सतर्क हो गई हैं.

    रांची पुलिस का कहना है कि आने वाले दिनों में इस मामले में और बड़े खुलासे हो सकते हैं. फिलहाल, आरोपियों से पूछताछ जारी है और पुलिस इस नेटवर्क को जड़ से खत्म करने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है.
    यह कार्रवाई साफ संकेत देती है कि अब नशे के सौदागर नए-नए तरीके अपना रहे हैं, लेकिन कानून के लंबे हाथ उनसे भी तेज हैं.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Related News

    Our latest news