रांची(RANCHI): राजधानी रांची में नशे के काले कारोबार पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है. ब्राउन शुगर के एक संगठित नेटवर्क का खुलासा करते हुए दो तस्करों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है. जिनके पास से 2800 पुड़िया ब्राउन शुगर बरामद किया गया. साथ ही 4लाख 51 हजार रुपये भी जब्त किए गए.यह गिरोह इतना शातिर था की अवैध हथियार के साथ कारोबार करता था. जिसे पुलिस ने जब्त किया है.
भाड़े पर लड़कों को हायर कर कराते थे बिक्री
पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर विधानसभा थाना क्षेत्र में एक किराए के मकान पर छापेमारी कर ब्राउन शुगर के बड़े रैकेट का खुलासा किया. कार्रवाई के दौरान पुलिस ने करीब 400 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ दो तस्करों अरविंद कुमार और हरीश उरांव को गिरफ्तार किया है. छापेमारी में पुलिस ने 2800 पुड़िया ब्राउन शुगर भी बरामद की है, जिसे शहर में सप्लाई किया जाना था. इतना ही नहीं, आरोपियों के पास से एक अवैध हथियार और जिंदा गोली भी बरामद हुई है, जो इस नेटवर्क की गंभीरता को दर्शाता है. पुलिस पूछताछ में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है कि ये आरोपी ब्राउन शुगर की सप्लाई के लिए भाड़े पर लड़कों को रखते थे और व्हाट्सएप के जरिए ऑर्डर लेकर पूरे शहर में नशे का जाल फैला रहे थे. हर पुड़िया 200 से 500 रुपये में बेची जाती थी, यानी युवाओं की जिंदगी को बर्बाद कर मोटी कमाई का खेल खेला जा रहा था.
युवाओं का भविष्य कर रहा बर्बाद
आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने 4 लाख 51 हजार रुपये नकद भी जब्त किए हैं,जो इस अवैध कारोबार की बड़ी कमाई को उजागर करता है।फिलहाल पुलिस पूरे नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है। सवाल ये है कि आखिर कब तक ऐसे नशे के सौदागर युवाओं का भविष्य बर्बाद करते रहेंगे… और क्या इस पर पूरी तरह लगाम लग पाएगी?
Thenewspost - Jharkhand
4+


