पश्चिमी सिंहभूम: शादी समारोह में शामिल होने आयी बच्ची के साथ हैवानियत, पुलिस ने दो को दबोचा

    पश्चिमी सिंहभूम: शादी समारोह में शामिल होने आयी बच्ची के साथ हैवानियत, पुलिस ने दो को दबोचा

    पश्चिमी सिंहभूम (WEST SINGHBHUM): पश्चिमी सिंहभूम के मनोहरपुर थाना क्षेत्र मे नाबालिग से दुष्कर्म मामले मे पुलिस ने कार्रवाई करते हुए  दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपियों मे थाना क्षेत्र के अभयपुर निवासी 19 वर्षीय अजित तिर्की, व काशीजोड़ा निवासी 29 वर्ष राजू लकड़ा शामिल है.दोनों आरोपियों को पुलिस ने गुरुवार को न्यायिक हिरासत मे जेल भेज दिया है.

    उठाकर ले गए आरोपी और किया दुष्कर्म 

    घटना के बावत मिली जानकारी के अनुसार बीते दो दिन पूर्व 13 अप्रैल को नाबालिग अभयपुर गाँव के शादी समारोह मे आयी हुई थी. इसी दौरान रात को12 बजे के करीब ज़ब नाबालिग शौच करने जा रही थी, कि दोनों आरोपियों ने उसे जबरदस्ती उठा कर जंगल की ओर ले गए और जबरन दुष्कर्म किया. इसके बाद दोनों भाग गए, जबकि नाबालिग घर चली गई. वहीं बीते बुधवार को नाबालिग ने घटना की जानकारी अपनी मां को दी.

    ग्रामीणों ने आरोपियों को पकड़ा, पुलिस को सौंपा 

    दूसरी तरफ घटना की जानकारी ग्रामीणों को भी मिली, जिसके बाद बीते रात ग्रामीणों ने दोनों आरोपियों को पकड़ा, और पुलिस को सौंपा.जहां पुलिस ने आरोपियों को पकड़ा कर गहन पूछताछ किया। जिस पर आरोपियों ने घटना मे अपनी संलिप्तता स्वीकारी जिसके बाद  पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आरोपियों को न्यायिक हिरासत मे जेल भेज दिया है.

    रिपोर्ट-वीरेंद्र मंडल                       



    Related News