सरायकेला :गम्हरिया डैम में मिला अज्ञात शव,इलाके में सनसनी,हत्या या हादसा जांच में जुटी पुलिस

    Saraikela, Jharkhand
    सरायकेला :गम्हरिया  डैम में मिला अज्ञात शव,इलाके में सनसनी,हत्या या हादसा जांच में जुटी पुलिस

    सरायकेला(SARAIKELA):सरायकेला-खरसावां जिले के गम्हरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत टायो कॉलोनी के पीछे स्थित डैम से एक अज्ञात व्यक्ति  शव बरामद होने से इलाके में सनसनी फैल गई.शव देखने से प्रतीत होता है कि इसकी मौत कई दिनों पहले हुई है.  घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल बन गया वहीं पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है. प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र से सटे शंकरपुर गांव के कुछ ग्रामीण सुबह डैम में नहाने पहुंचे थे.इसी दौरान उनकी नजर पानी में तैरते एक शव पर पड़ी.

    शव की स्थिति बहुत खराब 

     शव की स्थिति काफी खराब और सड़ी-गली थी जिससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि यह कई दिनों पुराना हो सकता है. ग्रामीणों ने तत्काल इसकी सूचना गम्हरिया थाना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और स्थानीय तैराक की मदद से शव को पानी से बाहर निकाला गया. इसके बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है.

    पढ़े मामले पर गम्हरिया थाना प्रभारी ने क्या कहा

     इस संबंध में गम्हरिया थाना प्रभारी रामचंद्र रजक ने बताया कि शव की पहचान अभी तक नहीं हो सकी है. उन्होंने कहा कि शव काफी सड़ा-गला है जिससे प्रथम दृष्टया पहचान करना मुश्किल हो रहा है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का स्पष्ट खुलासा हो सकेगा उन्होंने आगे बताया कि आसपास के थानों से गुमशुदगी की जानकारी जुटाई जा रही है और सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच की जा रही है. फिलहाल पुलिस मामले को गंभीरता से लेते हुए हर एंगल से जांच में जुटी हुई है.

    रिपोर्ट-वीरेंद्र मंडल


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Related News

    Our latest news