चास में वोटिंग के बीच बूथ पर झड़प,SDPO प्रवीण सिंह घायल,अस्पताल में भर्ती


रांची(RANCHI): राज्य में 48 नगर निकाय क्षेत्र में सुबह 7 बजे से मतदान जारी है. इस बीच बोकारो के चास में एक बूथ पर हंगामा देखने को मिला. जब इसकी सूचना पर वार्ड 32 के बूथ पर पुलिस पहुंची तो पुलिस अधिकारियों के साथ ही पार्षद पति उलझ गए. देखते ही देखते बात बढ़ गई और पुलिस के साथ ही झड़प हो गई.
जिसमें SDPO प्रवीण सिंह घायल हो गए.जिसके बाद तुरंत उन्हे निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया. जहां उनका ईलाज किया गया. उन्हे नाक में चोट लगी है.घटना के बाद पुलिस ने पार्षद पति रमाशंकर सिंह को हिरासत में ले लिया है. और चास थाना में रखा गया है.
इस पूरे मामले में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है. वीडियो रिकॉर्डिंग के मुताबिक अन्य लोगों की पहचान की जा रही है. जिसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी.
4+