गांव में घुस आया 28 हाथियों का झुंड, बाल-बाल बची ग्रामीणों की जान

    गांव में घुस आया 28 हाथियों का झुंड, बाल-बाल बची ग्रामीणों की जान

    लोहरदगा (LOHARDAGA): लातेहार जिला सीमा के वन क्षेत्र से सटे कुड़ू थाना क्षेत्र के बरवाटोली राजराेम के जंगल में एक बार फिर लगभग दो दर्जन जंगली हाथियों के आ धमकने से पूरे इलाके के लोगों में दहशत का महौल है. रविवार को लगभग 28 हाथियों का झुंड कुडू प्रखंड के कालीपुर, राजरोम, हेंजला सहित आस-पास के इलाके में घुस गए. जान पर आफत आता देख ग्रामीणों ने देर रात हाथियों को गांव से बाहर खदेड़ा. सूचना पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और ग्रामीणों से हाथियों को गाय-बैल की तरह नहीं समझने की अपील की. कहा कि हाथियों को खदेड़ने का जोखिम न उठाएं. अगर हाथी फसल और घरों को नुकसान करेंगे तो सभी को सरकार के तरफ से उचित मुआवजा मिलेगा.

    हाथियों के सामने वन विभाग भी पस्त

    कुल मिलाकर यह कहा जा सकता है कि गजराजों के सामने ग्रामीण ही नहीं वन विभाग भी बेबस नजर आ रहा है. क्योंकि वन विभाग ने क्षेत्र में किसी प्रकार की गश्त या हाथियों को सेफ जोन में भेजने का अबतक कोई खास पहल नहीं किया है. पिछले कई वर्षों से खास कर ठंड का मौसम शुरू होने से पहले इस क्षेत्र में हाथियों का झुंड आकर जान-माल और खेतो में खड़ी फसलों को खाकर व रौंदकर बर्बाद करने के साथ-साथ गांवों में प्रवेश कर कई लोगों का घर भी ध्वस्त करते रहे हैं. रविवार को लगभग 28 हाथियों का झुंड कुडू प्रखंड के कालीपुर, राजरोम, हेंजला सहित आस-पास के इलाके में घुस गए, जिसे वन विभाग और ग्रामीण जंगल की तरफ खदेड़ने का प्रयास करने में लगे है. क्षेत्र में हाथियों के झुंड घुसने से ग्रामीणों में दहशत है और लोग किसी तरह हाथियों के झुंड को भागने में लगे हुए है.

    रिपोर्ट: लोहरदगा ब्यूरो


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news