पलामू में रील बनाने में गई 15 साल के बच्चे की जान,इलाके में मातम का माहौल  

    Daltonganj, Jharkhand
    पलामू में रील बनाने में गई 15 साल के बच्चे की जान,इलाके में मातम का माहौल

    पलामू(PALAMU): आज कल के युवा सोशल मीडिया पर फेमस होने के लिए कई खतरनाक स्टंट करते दिख रहे है. जिससे उनकी रील युनीक बने और वह रातों रात वायरल हो जाए. लेकिन कई बार खतरों से खेलने में वह अपनी जान भी खो देते है. एक ऐसा ही मामला पलामू से समाने आया. जहां रील के चक्कर में स्कूटी के साथ नाबालिग युवक अधूरे फ्लाई ओवर से नीचे गिर गया. जिससे उसकी दर्दनाक मौत हो गई.     

    घटना मेदिनीनगर के चियांकी स्तिथि NH39 की है. जहां देर रात 15 वर्षीय अमन उरांव अपने दोस्तों के साथ एक जन्म दिन की पार्टी मनाने गया था. वहीं सभी ने फोटो शूट कराया. जिसके बाद फिर स्कूटी पर दोस्तों ने रील बनानी शुरू की. रील के लिए अमन ने भी स्कूटी चलाया. लेकिन उसे अच्छे से गाड़ी चलाने नहीं आता था. इस बीच ही वह तेज गति से स्कूटी चलाते हुए सीधे अधूरे फ्लाई ओवर के नीचे गिर गया.       

     घटना के बाद दोस्तों ने अपने परिवार के लोगों को जानकारी दी. जिसके बाद सभी उसे अस्पताल लेकर गए. लेकिन तब तक उसकी मौत हो गई. घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई. साथ ही NH पर भी सवाल उठा है. निर्माण करा रही कंपनी अधूरे फ्लाई ओवर को बिना किसी रुकवाट या घेरा के छोड़ रखा है. अगर यहां सुरक्षा घेरा होता तो शायद उसकी स्कूटी नीचे नहीं गिरती और इतना बड़ा हादसा नहीं होता.

    अमन 8 कक्षा का छात्र था. वह जब घर से निकला उस समय घर पर माँ पिता मौजूद नहीं थे. दोस्तों के कहने पर पार्टी के लिए वह निकल गया. वह अपने घर में सबसे छोटा था. घटना के बाद घर में मातम का माहौल बन गया. युवक सदर थाना क्षेत्र के पोखराहा का रहने वाला है.        

    पूरे मामले में पुलिस ने NH निर्माण करा रही है कंपनी से बात कर निर्माण स्थल पर सुरक्षा ख्याल रखने का आदेश दिया है. जिससे कोई और दुर्घटना उस जगह पर ना ही. वही शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल मेदिनीनगर भेज दिया है.शनिवार पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को शव सौप दिया गया.

     


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Related News

    Our latest news