चोर गिरोह के 8 सदस्य चढ़े पुलिस के हत्थे, बैलून बेचने के दौरान घरों में करते थे चोरी

    चोर गिरोह के 8 सदस्य चढ़े पुलिस के हत्थे, बैलून बेचने के दौरान घरों में करते थे चोरी

    जमशेदपुर(JAMSHEDPUR):जमशेदपुर के बिरसानगर पुलिस को रविवार को बड़ी सफलता हाथ लगी है. जहां पुलिस ने घरों में घुसकर चोरी करनेवाले गिरोह के 8 सदस्यों को गिरफ्तार किया है. जिसमें 6 पुरुष और 2 महिला शामिल हैं. सभी शातिर चोर मध्य प्रदेश से आकर शहर में बैलून बेचने का काम करते है.

    घरों में चोरी करनेवाले गिरोह के 8 लोग गिरफ्तार

    ये घर को निशाना बनाकर आसानी से घर में चोरी की घटना को अंजाम देते थे. इन लोगों ने जमशेदपुर शहर में लगभग 8 घरों में चोरी की घटना को अंजाम दिया है. वहीं शहर से सटे सरायकेला जिले क्षेत्र में भी कई घरों में चोरी की गई है. पुलिस ने पूछताछ के दौरान इन सभी मामलों का खुलासा किया है

    चोरी के कई सामान भी बरामद

    इन लोगों के पास से चोरी के कई सामान भी बरामद किए गये हैं. वहीं मामले पर पुलिस का कहना है कि इन लोगों की गिरफ्तारी के बाद कुछ और मामलों का खुलासा होगा, और शहर में घूम रहे, और अन्य चोर गिरोह का भी खुलासा होगा. जल्दी ही सभी की गिरफ्तारी होगी

    रिपोर्ट-रंजीत ओझा


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news