दुमका में जेएससीए ने किया समर क्रिकेट कैम्प का आयोजन, 50 खिलाड़ियों ने दर्ज कराई अपनी मौजूदगी

    दुमका में जेएससीए ने किया समर क्रिकेट कैम्प का आयोजन, 50 खिलाड़ियों ने दर्ज कराई अपनी मौजूदगी

    दुमका(DUMKA): भारत का राष्ट्रीय खेल भले ही हॉकी है, लेकिन लोकप्रियता के मामले में क्रिकेट सबसे आगे है. गांव हो या शहर  हर गली मोहल्ले से लेकर मैदानों तक हाथ में बैट और बॉल लिए क्रिकेट का अभ्यास करते नजर आ ही जायेंगे.

    सात दिवसीय समर कैम्प का किया गया आयोजन

    प्रतिभा शहर से लेकर गांव तक है, लेकिन उचित प्लेटफ़ॉर्म नहीं मिलने के कारण व्यर्थ हो जाती है. इस लिए दुमका के खिलाड़ियों में छिपी प्रतिभा को निखारने के उद्देश्य से जिला क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा 7 दिवसीय समर क्रिकेट कैम्प का आयोजन किया गया है. जिसका विधिवत उद्घाटन जिले के प्रसिद्ध समाजसेवी डॉ तुषार ज्योति ने किया. इस कैम्प में अब तक 50 खिलाड़ियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज करायी है. साथ कैम्प को देखते हुए जेएससीए द्वारा दो कोच को दुमका भेजा गया है. ताकि खिलाड़ियों को दो पालियों में क्रिकेट की शिक्षा मिले. बता दें कि इस कैम्प में खिलाड़ी सुबह 6 से 9 बजे तक और शाम में 3 से 5 बजे तक शहर के गाँधी मैदान में अपना पसीना बहाएंगे. संघ को भरोसा है कि इस कैम्प का लाभ जिले के हर खिलाड़ियों को मिलेगा. खिलाड़ियों में छिपी प्रतिभा निखर कर सामने आएगी और आने वाले समय में दुमका का कोई खिलाड़ी राष्ट्रीय से लेकर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाएंगे.

    सचमुच क्रिकेट जैसे खेल में जिले के खिलाड़ियों में छिपी प्रतिभा को निखारने का यह प्रयास सराहनीय है. लेकिन समय-समय पर इस तरह का आयोजन होती रहनी चाहिए. तभी इसका लाभ सारे खिलाड़ियों को मिल पायेगा.

    रिपोर्ट. पंचम झा  


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news