पांच दर्जन लोगों की जिससे बुझती थी प्यास, वह चापकल उखड़ा तो बिफर गए लोग
.png&w=3840&q=70)
.png&w=3840&q=70)
सरायकेला(SARAIKELA) जिला के चांडिल अनुमंडल क्षेत्र के कपाली नगर पारिषद के वार्ड नंबर 18 हसाडूंगरी के झोपड़ी बस्ती में चापानल से पानी बंद करने को लेकर विवाद गहरा गया है. बता दें कि 10 दिन पहले चापाकल को खोल कर हटाया गया था. स्थानीय निवासी मोहम्मद सलीम ने बताया कि रूबी परवीन से मोटी रकम लेकर कपाली निवासी मो सोनी द्वारा चापाकल खुलवाया गया था.
चापाकल पर अवैध कबजा
वहीं स्थानीय निवासी हसीना खातून ने बताया कि चापाकल 25 से 30 वर्ष पुराना है. इस चापाकल पर करीब 50 से 60 परिवार पानी के लिए आश्रित हैं. स्थानीय महिला रूबी प्रवीण द्वारा अपने चहारदिवारी को सीधा करने के चक्कर में नलकूप को अवैध रूप से कब्जा में लिया गया. जिसको लेकर हसाडूंगरी झोपड़ी बस्ती के लोगों ने जोरदार विरोध किया. विवाद को बढ़ते देख वहां के स्थानीय वार्ड पार्षद सरवन सिंह को बुलाया गया. उनके प्रयासों से दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर मामले को शांत कराया. वहीं कपाली नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी राजीव रंजन सिंह ने तुरंत मामले को संज्ञान में लेते हुए नगर परिषद के जूनियर इंजीनियर को तत्काल अवैध कब्जा से हटाने और चापाकल को फिर से लगवाने का आदेश दिया.
रिपोर्ट : विकास कुमार, सरायकेला
4+