यहां रिहायशी इलाके में भू-धसान, दहशत का महौल

    यहां रिहायशी इलाके में भू-धसान,  दहशत का महौल

    देवघर(DEOGHAR) में चितरा स्थित ईसीएल कोयला खदान के पास सहरजोरी गांव में भू-धसान की घटना हुई है. इससे स्थानीय लोगों के बीच दहशत का महौल है. बता दें कि हाल ही में गुलाब तूफान के दौरान हुई भारी बारिश के बाद यह भू-धसान की घटना सामने आई.  स्थानीय ग्रामीण ईसीएल प्रबंधन से इन गड्ढों को भरने और दुबारा यहां सुरंग नहीं बने, इसको सुनिश्चित करने की मांग कर रहे हैं.

    खनन से बने सभी सुरंग से लोग भयभीत

    जानकारी के अनुसार कोलयरी अधिग्रहण से पहले निजी कंपनी द्वारा इन जगहों पर कोयले का खनन किया जाता था. खनन से बने सभी सुरंगों को जैसे तैस भर दिया गया था. अभी इस क्षेत्र में गुलाब तूफान के दौरान हुई भारी बारिश के बाद यह भू-धसान की घटना हुई. वहीं गांव में रिहायशी मकान होने से लोगों को जान-माल के नुकसान का भय सताने लगा है. यही कारण है कि अब स्थानीय ईसीएल प्रबंधन से इन गड्ढों को भरने की मांग कर रहे हैं.

    रिपोर्ट: रितुराज सिन्हा,देवघर

     

     

     



    Related News