गिरिडीह में मधुमक्खियों का आतंक, मधुमख्खी काटने से बच्ची की मौत, पहले भी जा चुकी है चार लोगों की जान

    गिरिडीह में मधुमक्खियों का आतंक, मधुमख्खी काटने से बच्ची की मौत, पहले भी जा चुकी है चार लोगों की जान

    गिरिडीह(GIRIDIH) के तिसरी प्रखंड के सुदूरवर्ती इलाका गुहियातरी गांव में एक दस वर्षीय बालिका की मधुमक्खियों के काटने से मौत होने की खबर सामने आई है. जानकारी के अनुसार 10 वर्षीय मधु बीते शाम को अपने सहेलियों के साथ घर के पास माधो पहाड़ी के बगल स्थित मैदान में खेलने गयी थी. इसी दौरान मधुमक्खियों ने उस पर हमला करते हुए काट लिया. जिसके कारण वह बेहोश होकर गिर पड़ी. 

    पिता की पहले ही हो चुकी है मौत

    घटना की जानकारी पर आसपास के लोगों द्वारा उसे प्राथमिक उपचार के लिए बेलाटांड़ स्थित हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया. जहां  इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया.  इस घटना से परिवार सहित गांव में मातम का माहौल बना हुआ है. बताया जाता है कि मृतका मधु के पिता का देहांत पूर्व में ही हो चूका है.

    गांव में बना रहता है मधुमक्खियों के काटने का खतरा

    मां अपने बच्चों के लालन पालन के लिए एक छोटे से दुकान में समोसा  पकोड़ी बेचती  है.  वहीं इस गरीब परिवार का रासन कार्ड भी नहीं है जिससे वह सरकार  द्वारा प्रत्येक माह मिलने वाला अनाज से भी वंचित है.  इधर लोगों के अनुसार गांव में मधुमक्खियों के काटने से पूर्व में भी चार जाने  जा चुकी है.

    रिपोर्ट:दिनेश कुमार,गिरिडीह 



    Related News