छह साल के बच्चे सहित एक ही परिवार के चार की हत्या, गांव से कुछ दूर मिले शव

    छह साल के बच्चे सहित एक ही परिवार के चार की हत्या, गांव से कुछ दूर मिले शव

    चाईबासा (CHAIBASA) : हाटगम्हरिया थाना क्षेत्र के केन्दपोसी गांव में शुक्रवार रात को एक ही परिवार के चार लोगों की अज्ञात अपराधियों ने जघन्य हत्या कर दी, जिसमें एक छह साल का बच्चा भी है. इससे क्षेत्र में दहशत का माहौल है. हत्या कर सभी अपराधी फरार हो गए.

    खेतों से बरामद हुए शव

    शवों को गांव से थोड़ी दूर खेत से बरामद किया गया है. मिली जानकारी के अनुसार, केन्दपोसी गांव के एक ही परिवार के ओनामुनी खंडाईत (26), उसकी पत्नी मानी खंडाईत (22), उसके पुत्र मुगरू खंडाईत (6) तथा भाई गोबरो खंडाईत (22) की हत्या हुई है. गांव से कुछ दूरी में उक्त परिवार के सभी लोगों का शव बरामद किया गया है. ग्रामीण सुबह जब शौच करने निकले तो सभी का शव देखा. जिसके बाद हाहाकर मच गया. ग्रामीणों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी. पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर शव को बरामद कर लिया. जिसके बाद जांच पड़ताल में जुट गयी है.

     कुल्हाड़ी से मार कर हुई हत्या
    परिवार के सभी सदस्यों की हत्या कुल्हाड़ी से मार कर की गयी है. गर्दन पर वार किया गया है. छह वर्षीय बच्चे की भी हत्या उसके गर्दन पर धारदार हथियार से वार करके की गई है. इसी तरह ओनामुनी खंडाईत, मानी खंडाईत तथा गोबरो खंडाईत की भी हत्या कुल्हाड़ी से ही की गई है. पुलिस ने घटना स्थल पर किसी तरह का हथियार को बरामद नहीं किया है.

    एक माह में क्षेत्र में आठ लोगों की हो चुकी हत्या
    हाटगम्हरिया क्षेत्र में पिछले एक माह के दौरान आठ लोगों की हत्या हो चुकी है. हालांकि दो लोगों की हत्या का मामला पुलिस ले सुलझा लिया है और अपराधी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. लेकिन अब भी अन्य दो लोगों की हत्या करने वाले अपराधियों का तलाश जारी है. अब यह ताजा घटना शुक्रवार देर रात को हो गयी. जिसकी जांच करने में पुलिस जुटी है. लगातार हत्या की वारदात होने से ग्रामीणों में दहशत फैल गया है.

    रिपोर्ट : विजय कुमार गुप्ता, जगरनाथपुर (चाईबासा)


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news