न‍ि‍कले थे पड़ोसी के दाह-संस्‍कार में शाम‍िल होने ,झमाझम बारिश ने ले ली जान

    न‍ि‍कले थे पड़ोसी के दाह-संस्‍कार में शाम‍िल होने ,झमाझम बारिश ने ले ली जान

    न‍ि‍कले थे पड़ोसी के दाह-संस्‍कार में शाम‍िल होने झमाझम बारिश ने निगल ली जान

    झरिया थाना क्षेत्र के बस्ताकोला श्मशान घाट में भारी बारिश के दौरान शव जलाने आए दो लोग गांधी रोड धनसार निवासी 58 वर्षीय विशेश्वर दास और सिद्धार्थ शरण सान्याल 55 वर्षीय मारुति के साथ पास के तालाब में डूब गए। दोनों की मौत हो गई। घटना की जानकारी स्थानीय लोगों को आज सुबह में हुई। लोगों ने इसकी जानकारी झरिया थाना पुलिस को दी।तब तक मृतक के स्वजन भी मौके पर पहुंचे। बताते हैं कि धनसार निवासी 60 वर्षीय पपन कुमार की मौत हृदय गति रुक जाने से हो गई थी। इसके बाद मोहल्ले के लोग गुरुवार की रात शव को जलाने के लिए भारी बारिश के बीच बस्ताकोला श्मशान घाट पहुंचे थे। शव को जलाने के बाद कई लोग निकल गए। इसी बीच बैंक मोड़ स्थित एमके इलेक्ट्रॉनिक्स के मालिक विशेश्वर दास स्कूटी से आया था। भारी बारिश के कारण वह अपनी स्कूटी गौशाला परिसर में ही लगा दिया। वीडियो मिक्सिंग का काम करने वाले सिद्धार्थ शरण उसे अपने मारुति वाहन में बैठा कर लौटने लगा। इसी बीच गौशाला के पास लबालब भरे तालाब में मारुति वाहन घुस गया। दोनों तालाब में डूब गए। सुबह में दोनों के शव को स्थानीय लोगों ने उपलाते हुए देखा। इसकी जानकारी झरिया थाना पुलिस को दी। सुबह में दोनों के स्वजन भी पहुंचे। काफी मशक्कत के बाद आठ बजे शव को निकाला गया। मृतक के स्वजन गौशाला पहुंचकर रो-रोकर बेहाल हुए। पूरे क्षेत्र में मातम छा गया। पुलिस ने शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए धनबाद भेजा।


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news