बरवाडीह(BARWAHDIH)-बरवाडीह थाना प्रभरी को मिली गुप्त सूचना के आधार पर बीती रात 12 बजे छापामारी अभियान चलते हुए अवैध बालू से लदे दो ट्रैक्टर जब्त किया गया है. इस संबंध में थाना प्रभारी श्रीनिवास कुमार ने बताया कि बीती रात गुप्त सूचना मिकी की कंचनपुर कोयल नदी से रात में अवैध बालू की ढुलाई धड़ल्ले से चल रही है. जिसके बाद पुलिस द्वारा एक टीम गठित कर कंचनपुर रेलवे पूल के पास रात 12 बजे छापामारी अभियान चलाया गया. इसी दौरान अवैध बालू से लदा दो ट्रैक्टर कोयल नदी की ओर से आ रहा था, जिसे रेलवे पूल के पास जब्त कर लिया गया. साथ ही उन्होंने बताया कि अंधेरा का फायदा उठाते हुए दो ट्रैक्टर के चालक गाड़ी को छोड़ कर फरार हो गए. वहीं थाना प्रभारी ने बताया कि दोनों ट्रैक्टर कल्याणपुर निवासी किशोर कुमार सिंह, पिता कृपा सिंह का है. थाना प्रभारी ने बताया कि जब्त की गई अवैध बालू के साथ ट्रैक्ट की जानकारी जिला खनन पदाधिकारी को दे दी गई है, खनन पदाधिकारी द्वारा जो निर्देश दिया जाएगा उसके आलोक में कार्रवाई की जाएगी.
लगातार पुलिसिया कार्रवाई से बालू माफिया में हड़कंप
बरवाडीह पुलिस द्वारा की जा रही बालू माफिया पर कार्रवाई से पूरे थाना क्षेत्र में बालू माफियाओं के हड़कंप मच गई है. बता दें कि 15 दिन के अंदर बरवाडीह पुलिस ने 7 अवैध बालू से लदा ट्रैक्टर को जब्त कर थाना में लगा दिया है, साथ ही चार ट्रैक्ट चालक को जेल भी भेज दिया है.
रिपोर्ट:शशि शेखर,बरवाडीह


.png&w=1536&q=85)