घर का अंतिम चिराग भी बुझा, इंटर के छात्र ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

    घर का अंतिम चिराग भी बुझा, इंटर के छात्र ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

    सरायकेला(SARAIKELA) थाना अंतर्गत रूद्र प्रताप कॉलोनी निवासी 19 वर्षीय इंटर के छात्र संदीप कुमार महतो ने अपने घर में पर्दे के सहारे फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. बता दें कि वर्ष 2015 में संदीप के बड़े भाई की विशाखापट्टनम में ट्रेन से गिरकर मौत हो गई थी. जबकि ढाई साल पहले पिता की भी मौत हो चुकी है. यह कहना गलत नहीं होगा कि संदीप की आत्महत्या के बाद परिवार का अंतिम चिराग भी बुझ गया.  

    मां का अंतिम सहारा था संदीप

    जानकारी के अनुसार मृतक का परिवार सरायकेला प्रखंड के पाटाहेंसल गांव के मूल निवासी है जो सरायकेला नगर में मकान बना कर रह रहे है. संदीप गम्हरिया स्थित जेवियर कॉलेज में 12 वीं का छात्र था. जो अपनी मां का अंतिम सहारा था. घटना के बाद मां का रो-रो कर बुरा हाल है. मृतक की मां ने बताया कि संदीप कभी घर का दरवाजा बंद कर नहीं सोता था. गुरुवार अहले सुबह साढ़े तीन बजे मां ने देखा कि संदीप का दरवाजा बंद है. जिसके बाद दरवाजे खुलवाने के लिए बहुत प्रयास किया गया लेकिन जब दरवाजा नहीं खुला तो पीछे खिड़की से जाकर देखने संदीप पंखे से पर्दे के सहारे फांसी लगाकर झूलता दिखा.

    अपने कमरे में पढ़ाई करने गया था संदीप

    किरायेदारों के सहयोग से दरवाजा तुड़वाकर अंदर प्रवेश किया गया, लेकिन तब तक संदीप इस दुनिया को छोड़ चुका था. मां ने बताया कि संदीप रात में खाना खाने के बाद अपने कमरे में चला गया और पढ़ाई कर रहा था. वह हर दिन मोबाइल की गैलरी में अपने पिता का फोटो देखकर उन्हें याद किया करता था. घटना की सूचना पर पहुंची सरायकेला पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जूट गयी है।

    रिपोर्ट:विकास कुमार,सरायकेला

     


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Related News

    Our latest news