9 माह से चल रहा था अवैध आर्म्स बनाने की फैक्ट्री,पुलिस को नहीं लगी भनक

    9 माह से चल रहा था अवैध आर्म्स बनाने की फैक्ट्री,पुलिस को नहीं लगी भनक

    दुमका(DUMKA) जिले के शिकारीपाड़ा थाना क्षेत्र के पताबाड़ी मैन चौक के पास मसानजोड़ रोड में श्री राधे रिवोरिंग के नाम से एक लेथ की दुकान लगभग 9 महीनों से चल रही थी. पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार लेथ दुकान में छापामार कर कुछ अवैध निर्मित और अर्थ निर्मित हथियार बरामद किया. साथ ही साथ तीन व्यक्तियों को हिरासत में लिया. जिसमें अरुण कुमार,रणधीर कुमार, नीलेश कुमार शामिल है. फिलहाल तीनों आरोपियों से पुलिस कड़ाई से पूछताछ कर रही है. बता दें कि इस लेथ की दुकान चलाने के आड़ में अवैध रूप में विभिन्न तरह के हथियार बनाया जाता था.  

    अर्द्ध निर्मित पिस्टल का बैरल स्लाईड 24 पीस, 2 पिस्टल का अर्द्धनिर्मित बैरल-17 पीस, एक पीस लोहा का टुकड़ा जिनकी लम्बाई करीब 9 इंच चौडाई 1.5 इंच एव मोटाई 0.5 इंच पिस्टल का अर्द्धनिर्मित बॉडी (पिस्टल का अगला हिस्सा) 12 पीस प्रत्येक में दो दो डॉल किया हुआ, पिस्टल का अर्द्धनिर्मित बॉडी (पिस्टल का पिछला हिस्सा) 10 पीस बरामद किया गया है. पूछताछ के कम में युवकों द्वारा बताया गया कि हमलोग पिस्टल का निर्माण यहां करने के बाद बेचने हेतु मो० उढला शेख ग्राम में बरवा थाना- मुफस्सिल जिला-मुंगेर को 2500 रूपया प्रति पीस के हिसाब से सप्लाई देते हैं. आज भी कुल 24 पीस अर्द्धनिर्मित पिस्टल उनके आदमी मो० मैचसर के माध्यम से भेजे हैं.

    पूछताछ में बड़ा खुलासा होने की संभावना

    श्री राधे रिवोरिंग दुकान को पुलिस ने सील कर दिया है. बता दें कि इतने दिनों से अवैध हथियार निर्माण का फैक्ट्री चल रहा था, लेकिन यहां के प्रशासन को भनक तक नहीं लगी. दुमका एसडीपीओ सदर नूर मुस्तफा ने पत्रकारों को बताया कि तीनों आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है. वहीं आशंका जताई जा रही है कि हिरासत में लिए गए आरोपों से पूछताछ के क्रम में आगे और बहुत बड़ा खुलासा होने की संभावना है. इन आरोपियों से पता लगाया जा रहा है कि अभी तक इन लोगों ने कितने को हथियार सप्लाई किया है और कहां-कहां सप्लाई किया है. यह सारा खुलासा बहुत ही जल्द कर लिया जाएगा. इतनी भारी मात्रा में हथियारों निर्माण कर उसे कहां और किसको सप्लाई किया जाता था और इतनी बड़ी हथियार बनाने की फैक्ट्री किसके इशारे पर चलाया जा रहा था, यह एक बहुत ही बड़ा सवाल खड़ा कर रहा है.

    रिपोर्ट:पंचम झा,दुमका


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Related News

    Our latest news