धनबाद जज हत्याकांड : सीबीआई ने आरोपी ऑटो चालक और उसके सहयोगी को कोर्ट में किया पेश

    धनबाद जज हत्याकांड : सीबीआई ने आरोपी ऑटो चालक और उसके सहयोगी को कोर्ट में किया पेश

    धनबाद (DHANBAD)- जज उत्तम आनंद मौत मामले में सीबीआई ने आज ऑटो चालक और उसके सहयोगी को कोर्ट में पेश किया. 7 अगस्त को सीबीआई  ने दोनों आरोपी को 5 दिनों के रिमांड पर लिया था. जिसकी अवधि गुरुवार को पूरी होगी. इससे पूर्व ही आज सीबीआई की विशेष अदालत में दोनों आरोपी राहुल वर्मा और लखन वर्मा को कोर्ट में पेश किया. कोर्ट में आगे की कागजी प्रक्रिया चल रही है.

            कोर्ट में पेशी के लिए आरोपियों को ले जाते सीबीआई की टीम 

    जज उत्तम आनंद को टक्कर मार फरार हो गया था ऑटो चालक

    बता दें कि 28 जुलाई को जज उत्तम आनंद को एक ऑटो ने टक्कर मारी और फरार हो गया. इलाज के दौरान शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज एंड अस्पताल में उनकी मौत हो गई. पुलिस की सक्रियता  दो आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया. जिसके बाद हाईकोर्ट ने मामले की जांच की ज़िम्मेदारी सीबीआई को सौपी दी. गिरफ्तार हुए दोनों आरोपियों को कोर्ट के आदेश पर सीबीआई द्वारा 5 दिनों के लिए रिमांड पर रखा गया और मामले से जुड़ी पूछताछ की गई जा रही थी.

     

    रिपोर्ट: अभिषेक कुमार, धनबाद


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news