टाटा की छह महीने से बंद पड़ी जामाडोबा कोयला खदान में बेहोश मिले माइनिंग सरदार , अस्पताल पहुंचते तोड़ा दम


धनबाद (DHANBAD): टाटा स्टील, झरिया डिविजन के जामाडोबा 6\7 पिट्स कोयला खदान में मंगलवार को माइनिंग सरदार शैलेंद्र शर्मा बेहोशी की हालत में मिले, रात 8 बजे के आसपास उन्हें जामाडोबा अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी मौत हो गई. घटना के बाद अस्पताल के बाहर काफी भीड़ जमा हो गई थी. स्थानीय लोगों में भी काफी आक्रोश था. माइनिंग सरदार शैलेंद्र शर्मा प्रथम पाली में ड्यूटी गए थे. शाम 5 बजे तक खदान से बाहर नहीं निकले, इसके बाद मजदूर खोजने लगे और प्रबंधन को मामले की सूचना दी गई. उसके बाद तो कोहराम मच गया, अधिकारियो उनकी खोजबीन खदान में शुरू की.
शैलेन्द्र कुमार 11 सीम नम्बर के 2 एस में काम करते थे. उसी सीम में गैस लगने से बेहोश होकर होकर गिरे हुए थे. रात्रि करीब आठ बजे प्रबन्धन आनन-फानन में अस्पताल ले गया , जहां उनकी मौत हो गई. मृतक भागा ग्राउंड टाटा कॉलोनी के रहने वाले थे. 2015 शैलेन्द्र शर्मा माइनिंग सरदार में बहाल हुए थे. बता दें कि छह महीने से खदान बन्द है, सिर्फ मेंटेनेंस का काम होता है.
4+