गांव की मुख्य सड़क के बीचोबीच जेसीबी से कर दिया गड्ढा, जानिये आखिर क्यों दो टुकड़े में बांट दिये रास्ते

    सरायकेला (SARAIKELA): रात के अंधेरे में सड़क के ही दो टुकड़े कर देने का मामला इलाके में चर्चा में है. यह काम बाकायदा जेसीबी की मदद से किया गया है. मामला है सरायकेला खरसावां जिला के कुकडु प्रखंड में गांव का. यह सड़क प्रखंड मुख्यालय को रेलवे स्टेशन से जोड़ती है. ग्रामीणों ने मामले की लिखित शिकायत कुकडु अंचल अधिकारी को दी है.

    यह भी पढ़ें:

    शराब की अवैध भट्ठी किया ध्वस्त, आधा दर्जन शराबी हिरासत में- भागने में सफल रही संचालिका

    क्या हो सकता है कारण

    मुखिया प्रतिनिधि इंदजीत सिंह ने बताया कि बंदावीर से लेटेंमदा जाने वाली मुख्य सड़क के बीच पुलिया के पास किसी ने जेसीबी मशीन से लगभग चार पांच फीट गहरा और लगभग डेढ़ सौ फील लंबा गड्ढा खोद दिया है. कहा कि इसमें राहगीरों की गिरकर जान भी जा सकती है. इसकी लिखित शिकायत कुकडु अंचल अधिकारी को ग्रामीणों ने की है. कयास लगाया जा रहा है कि मामला ठेका-पट्टा से जुड़ा हो सकता है. इसके अलावा आपनसी खुन्नस भी वजह बताई जा रही है.

    जल्द भर दिया जाएगा गड्ढा

    अंचल अधिकारी ने हलका कर्मचारी और अमीन को जायजा लेने भेजा. हलका कर्मचारी ने कहा कि तत्काल गड्डा को भर दिया जाएगा. मुखिया प्रतिनिधि इंदजीत सिंह ने प्रशासन से मांग की है कि दोषी को चिन्हित कर उसके ऊपर कानूनी कार्रवाई की जाय, ताकि इस प्रकार की ओछी हरकत कोई दुबारा न करे.

    रिपोर्ट: रंजीत ओझा, जमशेदपुर



    Related News