जम्मूतवी और पूर्वा एक्सप्रेस हावड़ा से खुली विलंब से देर रात पहुंचेगी कोडरमा, जानिये और ट्रेन के टाइम टेबल

    जम्मूतवी और पूर्वा एक्सप्रेस हावड़ा से खुली विलंब से देर रात पहुंचेगी कोडरमा, जानिये और ट्रेन के टाइम टेबल

    झुमरी तिलैया (JHUMRI TELAIYA):  सेना में बहाली को लेकर हो रहे विरोध प्रदर्शन की वजह से कोडरमा के रास्ते होकर चलने वाली कई मेल एक्सप्रेस और पैसेंजर ट्रेनों को रविवार की भी रद्द कर दिया गया. इसके अलावा रेलवे ने कई ट्रेनों को अपने निर्धारित समय की बजाय विलंब से चलाने का निर्णय लिया है. इसमें धनबाद-कोडरमा और गया के रास्ते चलने वाली हावड़ा-जम्मूतवी एक्सप्रेस और हावड़ा-नई दिल्ली पूर्वा एक्सप्रेस शामिल है. इसके अलाव अन्य रूटों की ट्रेनों को भी रद्द किया गया है.

    यह भी पढ़ें :

    यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे की SPECIAL DRIVE .जानिए कौन सी ट्रेन कब और कहां से चलेगी 

     

    इन ट्रेनों को भी किया गया है रद्द

    1. 12366 रांची-पटना जन शताब्दी
    2. 12875 पुरी- आनंद विहार एक्सप्रेस
    3. 12819 भुवनेश्वर-आनंद विहार एक्सप्रेस
    4. 12801 पुरी-नई दिल्ली पुरुषोत्तम एक्सप्रेस
    5. 13545 आसनसोल- गया एक्सप्रेस
    6. 18631 रांची-चोपन एक्सप्रेस

     विलंब से खुलने वाली ट्रेन 

    1. 13151 हावड़ा-जम्मू तवी एक्सप्रेस 45 बजे के बदले 15.00 बजे चलेगी
    2. 12381 हावड़ा-नई दिल्ली एक्सप्रेस 15 बजे के बदले 16.50 बजे चलेगी

    जानिए अग्निपथ योजना से क्यों प्रभावित हुई ट्रेनें

    भारत के तीनों सेनाओं में भर्ती के लिए सरकार ने एक नई योजना शुरू की, नाम रखा -अग्निपथ योजना. इस योजना के तहत शामिल होने वाले जवानों को अग्निवीर कहा जाएगा. जब से सरकार ने इस योजना की घोषणा की है तब से ही देश भर में इस योजना का विरोध हो रहा है. कई जगह विरोध हिंसक भी हो गया.

    यह भी पढ़ें :

    अग्निपथ का विरोध  : कोचिंग सेंटरों ने फैलाया भ्रम, राजनीतिक दलों ने किया उग्र, आंदोलनकारी छात्रों पर कसता जा रहा शिकंजा

    आखिर क्या है अग्निपथ योजना?

    दरअसल, अग्निपथ योजना के तहत युवाओं को चार सालों के लिए भारत के तीनों सेनाओं में शामिल होने का मौका मिलेगा. चार सालों के बाद कुल अभ्यर्थियों में से 25 फीसदी का चयन आगे पूर्णकालिक तौर पर कर लिया जाएगा और बाकी को रिटायर्ड कर दिया जायेगा. इसके साथ ही पहले की तरह अब कोई सेना बहाली या भर्ती नहीं होगी, सभी को अब अग्निपथ योजना के जरिए ही सेना में शामिल होना होगा. अगर हम अग्निवीर और एक नियमित सैनिक की बात करें तो कार्यकाल के अलावा सभी को इनके सैलरी के बारे में भी कई उलझने हैं. कोई कह रहा है कि अग्निवीर को कम सैलरी मिलेगी तो कोई कह रहा है ज्यादा मिलेगी. तो चलिए समझते हैं कि अग्निवीर को ज्यादा सैलरी मिलेगी या नियमित सैनिक को.

    रिपोर्ट: अमित कुमार, झुमरी तिलैया

     



    Related News