DHANBAD: बैंक के ATM को तोड़ डाला, पर नहीं ले जा सके पैसे


धनबाद(DHANBAD) | शहर के हाउसिंग कॉलोनी में एक्सिस बैंक की लगी एटीएम को गुरुवार की रात चोरो ने तोड़ दिया. लेकिन राशि नहीं ले जा सके हैं. बता दें कि कोयलांचल के एटीएम चोरों के निशाने पर हैं. तोपचांची में एटीएम तोड़कर 25 लाख लूटने के बाद एटीएम चुराने वालों का मनोबल सातवें आसमान पर है. पुलिस चाहे जो भी दावा कर ले लेकिन चोर है कि बाज नहीं आ रहे हैं. एक दिन पहले तोपचांची और बरोरा में दिनदहाड़े लूट की घटनाओं को अंजाम दिया. उसके बाद आज शहर की व्यस्त हाउसिंग कॉलोनी में लगे एक्सिस बैंक के एटीएम को तोड़कर पैसा चुराने का प्रयास किया. जानकारी के अनुसार चोर ए टीएम को पूरी तरह से तोड़ नहीं पाए. सूत्रों के अनुसार राशि की कोई कोई क्षति नहीं हुई पहुंची. पुलिस मामले की जांच कर रही है.
4+