BREAKING : पिता के साथ मिलकर तीन बहनों ने विक्षिप्त भाई को आखिर क्यों जिंदा जलाया ? पढ़िए पूरी खबर

    BREAKING : पिता के साथ मिलकर तीन बहनों ने विक्षिप्त भाई को आखिर क्यों जिंदा जलाया ? पढ़िए पूरी खबर

    पलामू(PALAMU: उंटारी रोड थाना क्षेत्र से मानवता को कलंकित करने का मामला प्रकाश में आया है , आप ये बाते सुनकर हैरान हो जाएंगे की जिस हाथों से बहनों ने अपनी भाई के कलाई पर लगातार कई वर्षो से रिश्तों के अटूट बंधन का प्यार राखी बांधा हो. उसी हाथों से अपने ही सगे भाई को सर पर गंभीर वार कर जिंदा जलाने का प्रयास किया. दरअसल मामला उंटारी रोड थाना क्षेत्र के लुंबा सतबहिनी पंचायत क्षेत्र का है.

    क्या है मामला 

    आपको बता दें कि आज से लगभग चार वर्ष पहले लुंबा सतबहिनी पंचायत के भदुमा गांव में एक 25 वर्षीय युवक की दिमागी हालात खराब होने के बाद अपने ही मां की हत्या कर दिया.  जिसके बाद पुलिस ने कानूनी कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक को जेल भेज दिया था. युवक लगातार लगभग तीन वर्ष तक जेल में रहा जिसके बाद उसे रिहा कर दिया गया. जिसके बाद से आरोपी युवक अपने ही घर में रहा करता था.इसी दौरान गुरुवार के देर रात्रि उसकी तीन सगी बहनों ने अपने पिता के साथ मिलकर अपने ही सगे भाई के सर पर जानलेवा हथियार से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया . जिसके बाद युवक के शरीर पर किरोसन तेल छिड़क आग के हवाले कर दी.

     घटना भी उस वक्त हुई जब लगभग ग्रामीण अपने अपने घर में सो रहे थें . बहनों के द्वारा भाई को आग लगाने के बाद अपनी जान बचाने के लिए युवक गांव के सड़को पर चिल्लाते हुए दौड़ने लगा जिसके बाद कुछ ग्रामीणों के सहयोग से युवक के शरीर में लगे आग पर काबू पाया गया. काबू भी उस वक्त पाया गया जिस वक्त युवक के शरीर के कई हिंसे बुरी तरह से जल चुके थें.

    ग्रामीणों ने अस्पताल पहुंचाया

    घटना के बाद ग्रामीणों ने स्थानीय थाने को सूचना देते हुए घायल युवक को इलाज के लिए नजदीकी रेफरल अस्पताल मंझीआव पहुंचाया जहां युवक की प्राथमिकी उपचार किया जा रहा है.

    रिपोर्ट :ज़फर हुसैन, पलामू



    Related News